डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बुक कराए 8 होटल, मुंबई पुलिस ने कहा धन्यवाद

Views : 3588  |  3 minutes read

कोरोना की जंग लड रहे कोरोना वॉरियर्स व पुलिस के लिए फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई में 8 होटल बुक करवाए है जिस पर मुंबई पुलिस ने ट्विट कर शेट्टी को धन्यवाद कर आभार जताया है। जानिये इस बारे में-

होटलों में यह रहेगी व्यवस्था

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जिन आठ होटल को बुक करवाया है उनमें शेट्टी ने मुंबई पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने, नहाने व खाने पीने की व्यवस्था करवाई है। इन होटलों में वहीं पुलिसकर्मी रूक सकते हैं जो लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में गली-चौराहों में हर वक्त तैनात रहते हैं।

Read More: सलमान का प्रशंसकों के लिए जल्दी ही एक तोहफा, शुरू होगा ये यूट्यूब चैनल

सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा

निर्देशक रोहित शेट्टी की इस सकारात्मक पहल की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। शेट्टी के फैंस उनके इस काम की तारीफ कर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। रोहित इससे पहले भी मदद के लिए सामने आए हैं।

मुंबई पुलिस ने किया ये ट्वीट

रोहित शेट्टी की इस मदद पर मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है। जिसमें लिखा है कि रोहित शेट्टी ने ऑन ड्यूटी कोविड वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में जो मदद की है उसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं गौरतलब है कि इससे पूर्व रोहित शेट्टी ने फिल्म जगत से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की मदद की थी और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस (FWICE) को 51 लाख रुपये देकर सहायता कर चुके हैं।

COMMENT