हरियाणा में 3 मई से पहले शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी: दुष्यंत चौटाला

Views : 3376  |  3 minutes read
Dushyant-Chautala-Deputy-CM-Haryana

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कोरोना संकट से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। लॉकडाउन 2.0 तीन मई को समाप्त हो रहा है। हालांकि, सरकार ने सुधरते हालातों को देखकर कई पाबंदियां हटा दी है। इसी बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में 3 मई तक शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी चीजों को खोलना होगा

हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कोरोना वायरस को लेकर रिकवरी रेट करीब 65 फीसदी है। प्रदेश में 8 जिले कोरोना मुक्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन खोलने की बात है तो धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी चीजों को खोलना ही होगा। लेकिन जहां तक पूर्ण लॉकडाउन खोलने की बात है तो पूर्ण लॉकडाउन खोलने के पक्ष में अभी भी कोई नहीं है।

रिहायशी इलाकों में दुकानें खोले जाने के गृह मंत्रालय के फैसले पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर चीज को हर जगह एक साथ नहीं कर सकते। आप महाराष्ट्र-गुजरात और हरियाणा की तुलना नहीं कर सकते। हर जगह की स्थिति अलग-अलग है। धीरे-धीरे चीजों को खोलना होगा। उन्होंने आगे कहा कि बिना उचित व्यवस्था के लॉकडाउन लगातार बढ़ाते रहने से अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। दैनिक इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को खोलना होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकारें सिर्फ राजस्व के बारे में ही नहीं सोचे।

Read More: कांग्रेस ने खुद को पत्र लिखने व टीका टिप्पणी करने तक ही सीमित कर लिया- भाजपा

सरकारें केवल राजस्व के बारे में ही नहीं सोचें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में शराब की दुकानें खोले जाने के बारे में कहा कि प्रदेश में 3 मई तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकारों को सिर्फ राजस्व के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा की तरह ही दिल्ली सरकार ने भी साफ किया है कि शराब की दुकानें अभी नहीं खोली जाएंगी।

COMMENT