कांग्रेस ने खुद को पत्र लिखने व टीका टिप्पणी करने तक ही सीमित कर लिया- भाजपा

Views : 3445  |  3 minutes read

कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस व भाजपा में बयानबाजी भी जोरों पर है। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने स्वयं को पत्र लिखने व ​टीका टिप्पणी करने तक ही सीमित कर रखा है और बजाय लोगों की मदद करने के निम्न स्तर की राजनीति की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी की ओर से नई मांगे की जा रही हैं और दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से ही ये समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।

Read More: तालियां बजवाने और दीये जलवाने से समस्या का नहीं होगा समाधान- राहुल गांधी

ये समय ऐसा करने का नहीं-जावडेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेगेटिव राजनीति कर रही है और जैसा आम दिनों में किया जाता है वैसे ही कांग्रेस अब कर रही है। जावडेकर ने कहा कि ऐसा इस समय नहीं करना चाहिए क्यों कि देश महामारी से प्रभावित है। उन्होंने यह भी कहा कि ​पूरा विश्व कोरोना से निपटने को लेकर भारत द्वारा की गई तैयारियों से सहमत है लेकिन विपक्ष को ये स्वीकार नहीं है।

 

COMMENT