90 की उम्र में इंस्टाग्राम पर छाई भारत की ‘स्वर कोकिला’, जानिए किन 5 लोगों को कर रहीं फॉलो

Views : 4279  |  0 minutes read

भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने हालिया अपना 90 वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के खास मौके पर लता मंगेशकर ने अपने फैंस को बेहद खास सरप्राइज दिया है। लता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। जी हां, ट्विटर के बाद अब फैंस लता से इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकेंगे।

लता मंगेशकर ने शेयर की पहली पोस्ट

इंस्टाग्राम पर आते ही दीदी का फैंस ने शुभकामनाओं सहित स्वागत किया है। दीदी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए दो तस्वीरें साझा की है। पहली अपने माता-पिता की तस्वीर लिए हुए। तस्वीर को साझा करते हुए लता लिखती हैं, नमस्कार। ‘आज पहली बार आप सबसे इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं।‘ इसके बाद लता ने दूसरी तस्वीर शेयर की। जिसमें वे अपनी बहन मीना मंगेशकर के साथ उनकी लिखी दीदी और मैं किताब लिए हुए नजर आ रही हैं।

ट्विटर पर लता बेहद स​क्रिय हैं। ट्विटर पर उनकी प्रतिक्रिया बिना देरी के आती हैं। इंस्टाग्राम पर आते ही ताई के फॉलोअर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। लता को फॉलो करने वालों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई हैं। अब सवाल ये है कि लता इंस्टाग्राम पर किन लोगों को फॉलो कर रही हैं।

इन पांच लोगों को कर रहीं फॉलो

आपको बता दें कि लता इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 लोगों को फॉलो कर रही है। लता के फॉलोइंग लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ड्रीमगर्ल हेमा मलिनी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र शामिल हैं।

 

COMMENT