हेल्थ पॉलिसी खरीदने का है मन तो पहले इन चीजों पर दें विशेष ध्यान

Views : 3366  |  3 minutes read

आज के समय में बीमारियों के इलाज में लाखों रूपये आसानी से खर्च हो रहे हैं। इस तरह पैसे की बर्बादी रोकने के लिए समय से पहले हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेना समझदारी का काम होता है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले कुछ जरूरी चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे बाद में क्लेम के दौरान दिक्कतें नहीं आती हैं। जानें, इस बारे में विस्तार से-

फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए मददगार-

हेल्थ पॉलिसी लेने से अचानक होने वाले खर्चों पर लगाम लगती है और मेहनत की पूंजी की बचत हो जाती है या अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। मेडिकल पॉलिसी से टैक्स में भी छूट मिल जाती है।

पॉलिसी लेने से पहले इन चीजों पर दें ध्यान-

अगर आप जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का पूरा विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ चीजों पर गौर कर लेना चाहिए अन्यथा थोडी सी चूक से बाद में क्लेम की दिक्कतें आ सकती हैं।

  • मार्केट में कई कंपनियों की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियां मौजूद हैं। आपको यह तय कर लेना चाहिए कि वर्तमान में आपको किस तरह की पॉलिसी की ज्यादा आवश्यकता है।
  • अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपनी पत्नी व बच्चों को कवर करने वाली पॉलिसी खरीद सकते हैं।
  • कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय इंटरनेट पर अन्य कंपनियों की पॉलिसियों से प्रीमियम व फीचर्स की तुलना कर लें।
  • पॉलिसी को खरीदने से पहले सभी चीजों के बारे में संबंधित कंपनी एजेंट से विस्तार से ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए और अपने सवाल रख सकते हैं।
बीमारियों को बारे में दें जानकारी-

जब आप पॉलिसी का फार्म भरें तब सभी सही जानकारियां अपने बारे में देनी चाहिए और अगर पहले से कोई बीमारी हैं तो छिपाएं नहीं बल्कि जानकारी दें। पूर्व की बीमारियों के बारे में बता देने से बाद में क्लेम के दौरान कोई दिक्कत नहीं आती हैं।

Read More: अब परिवार के साथ इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में दोस्त भी होंगे कवर

हेल्थ पॉलिसी कार्ड रखें संभाल कर-

पॉलिसी होने पर आपको कंपनी द्वारा ईमेल व घर के पते पर लिखित दस्तावेज भेज कर सूचित कर दिया जाता है। हेल्थ पॉलिसी कार्ड बहुत संभाल कर रखना चाहिए। क्लेम के दौरान मेडीक्लेम कार्ड की जरूरत पडती है। क्लेम के समय आपको कंपनी के टोल फ्री नंबर पर जानकारी जरूर देनी चाहिए और कोई समस्या पर मदद भी लेनी चाहिए।

 

 

COMMENT