अब परिवार के साथ इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में दोस्त भी होंगे कवर

Views : 3183  |  3 minutes read

भारत में बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानि इरडा ने एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है जिसमें आप अपने परिवार के साथ अपने दोस्तों को भी कवर कर सकेंगे। इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का नाम ‘फ्रेंड एश्योरेंस’ दिया गया है। जानिये, कैसी है यह हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी और इसके फायदे-

इरडा के समक्ष रखा था प्रस्ताव-

इस पॉलिसी उत्पाद का प्रस्ताव रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस, मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस की ओर से इरडा के समक्ष रखा गया था जिसके बाद इसको मंजूरी दी गई है

ग्रुप का स्कोर होगा तय-

इरडा ने ‘फ्रेंड एश्योरेंस’ उत्पाद को मंजूरी दी है और इसे 1 फरवरी से 6 महीने के लिए पायलट आधार पर लॉन्च किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस पॉलिसी में कम से कम 5 से 30 लोग शामिल हो सकते हैं और इसमें व्यवहार के आधार पर ग्रुप का स्कोर भी तय किया जाएगा जिसमें डॉक्टर से संपर्क, हेल्थ चेकअप आदि चीजें शामिल होंगी।

5 से 15 फीसदी की मिलेगी छूट-

एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का कहना है कि यदि कोई ग्रुप पूरे साल तक कोई क्लेम नहीं करता है तो उसे अगली प्रीमियम पर 15 फीसदी तक की छूट मिलेगी। लोगों में सेहत के प्रति जागरुकता लाने के लिए इस तरह की पॉलिसी को लांच किया गया है।

Read More: जिम जाकर पसीना बहाने के बजाय इन आसान तरीकों से कम होगा वजन

मिलेगा बडा कवरेज-

‘फ्रेंड एश्योरेंस’ नाम की इस पॉलिसी में ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए कम से कम पांच लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का कवरेज मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि फ्रेंड एश्योरेंस तरह की पॉलिसी विदेशों में पहले से चल रही हैं और इंडिया में इस तरह की पहली पॉलिसी होगी।

 

 

COMMENT