इस दीवाली घर में बेकार पड़े सामान से आकर्षक बनाएं अपना घर

Views : 7908  |  0 minutes read
diwali decoration ideas

दिवाली का सीज़न में सभी गृहणियों के लिए अपने घर को सजाना एक बड़ा टास्क होता है। वैसे तो आज कल मार्केट में विभिन्न प्रकार के डेकोरशन के आइटम उपलब्ध होते हैं, मगर अगर आप इस दीवाली ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं, तो घर में पड़ी बेकार चीज़ों से भी आप अपने घर की खूबसूरत सजावट कर सकते हैं।

जी हां, पुराने पेपर कप्स, वाइन बॉटल्स, मोमबत्ती, गुलाल जैसी चीजों की मदद से भी आप अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। आज हम आपको इसी तरह के डेकोरेशन से जुड़े कुछ आइडिया देने वाले हैं, जिससे आप कम खर्च में काफी आकर्षक सजावट कर सकेंगे :—

1. कैंडल डेकोरशन :—

candle decoration
candle decoration

दीवाली के मौके पर रोशनी का अपना एक खास महत्व होता है। ऐेसे में अक्सर हम अलग—अलग तरह के दीपक और कैंडल्स खरीदते हैं। इस दीवाली आप अपनी बड़ी कैंडल्स के साथ एक एक्सपीरिमेंट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले किसी भी कलर की बड़ी या चौड़ा मोमबत्ती लें और उसे डिजाइनर लैसेज़ या स्टोन्स की मदद से डेकोरेट करें। इस तरह से आम—सी दिखने वाली मोमबत्ती भी काफी आकर्षक लग सकती है।

2. वाइन बॉटल्स से सजावट :—

wine bottle decoration
wine bottle decoration

अगर आप के घर में कुछ खाली वाइन बॉटल्स पड़ी हैं, जिन्हें आप दीवाली की सफाई में फेंकने का प्लान बना रहे हैं, तो रूक जाइए। उन बेकार पड़ी बॉटल्स से भी आप अपने घर में काफी खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खाली बॉटल्स की जरूरत होगी और कुछ फैरी लाइट्स की। इसके बाद उन बॉटल्स के अंदर किसी स्टिक या स्पून की मदद से फैरी लाइट्स को डालें। घर के किसी कोने में फेरी लाइट्स से सजी बॉटल्स आपके घर को काफी क्लासिक लुक देगी।

3. रंगोली :—

rangoli
rangoli

दीवाली पर घरों में रंगोली बनाने का भी अपना एक अलग ही मज़ा होता है। इस दौरान अलग-अलग रंगों के इस्तेमाल से बनी हुई रंगोली घर के आंगन को काफी खूबसूरत लुक देती है। अगर आप भी अपने आंगन के लिए परफेक्ट रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप स्टेंसिल की मदद से सुदंर डिज़ाइन बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो इस बार विभिन्न फूलों का इस्तेमाल करके भी आप सुदंर रंगोली बना सकते हैं।

4. पेपर कप डेकोरेशन :—

paper cup decoration
paper cup decoration

पेपर कप का इस्तेमाल करके भी आप दिवाली में अपने घर को खूबसूरत सजा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पेपर कप्स को ग्लिटर टेप की मदद से कवर कर लें। अब पेपर कप के नीचे पेपर कटर की मदद से हल्का काट लें। अब फेरी लाइट्स को इन पेपर कप्स में लगाकर झालर बना लें। इस तरह की झालर को आप घर के अंदर और बाहर दोनों की सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

COMMENT