हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर नाया रिवेरा की मौत, छह दिन बाद लेक पीरू के पास मिली लाश

Views : 4645  |  3 minutes read
Naya-Rivera-Death

अमेरिकन की मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर नाया रिवेरा की पानी में डूबने से मौत हो गई है। हिट टीवी म्यूजिकल कॉमेडी ग्ली फेम 33 वर्षीय एक्ट्रेस की लाश छह दिन बाद साउथ कैलिफोर्निया के लेक पीरू के पास मिली। वेंचुरा काउंटी शेरिफ के अधिकारी ने बताया कि नाया पिछले छह दिन से लापता थीं।

जिस लेक साइड से उनकी लाश बरामद हुई, वहां आठ जुलाई को उनका चार साल का बेटा जोसेय अकेले एक नाव पर मिला था। यह नाव नाया ने किराये पर ली थी। नाया रिवेरा के बेटे ने पुलिस को बताया था कि उसकी मम्मी उन्हें बोट पर छोड़कर स्विमिंग करने चली गई थीं।

पुलिस ने एक्ट्रेस-सिंगर की मौत पर जारी किया बयान

अब स्थानीय पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस-सिंगर नाया रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ किराए पर नाव लेकर लेक एरिया में स्विमिंग के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह नाव लेकर वापस नहीं आईं तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिस लेक साइड से उनकी लाश बरामद हुई, वहां 8 जुलाई को उनका चार साल का बेटा जोशे अकेले नाव पर मिला था।

Read More: अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकन एक्ट्रेस-सिंगर नाया रिवेरा को वर्ष 2005 में फॉक्स चैनल पर प्रसारित शो ‘ग्ली’ में एक लेस्बियन टीन सैंटेना लोपेज के रोल से प्रसिद्धि मिली थी। यह शो साल 2009 से 2015 तक चला था। म्यूजिकल कॉमेडी शो ग्ली फेम नाया के बतौर पुलिस, नाया के बेटे ने बताया कि पहले मां यानी नाया रिवेरा ने नाव में चढ़ने में उसकी मदद की और जब ‘उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह पानी में गुम’ हो गई।

COMMENT