भीषण गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने इन राज्यों में रेड अलर्ट किया जारी

Views : 3665  |  3 minutes read

देश में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो दूसरी ओर अब भीषण गर्मी ने जोर पकड लिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली एनसीआर सहित कुछ राज्यों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जानिये इस बारे में-

इन राज्यों में किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के हरियाणा,दिल्ली एनसीआर,राजस्थान,मध्यप्रदेश व पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने 7 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर रहेगा और 48 डिग्री के पार पारा निकल सकता है।

Read More: जानिये, लू लगने के क्या हैं कारण, लक्षण व बचाव के अचूक उपाय

जानें ,क्या है रेड अलर्ट

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग चेतावनी रंगों के आधार पर देता है और यह रेड अलर्ट संबंधित एजेंसियों के लिए जारी कर उन्हें अलर्ट किया जाता है। इस चेतावनी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से भी अधिक रह कर भीषण लू चलने की संभावना रहती है।

राजस्थान में बढ़ेगा पारा, इन राज्यों में चलेगी लू

मिली जानकारीे अनुसार राजस्थान व एमपी के कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री के पार निकल सकता है और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली,एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश में भी आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी व लू चलने की चेतावनी दी है

COMMENT