We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.
By using this site, you agree to our use of cookies. Find out more.

I Accept No, Thanks.
Chalta Purza

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
Chalta Purza
  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
ताजा-खबरें, हलचल
12/06/2019

फेसबुक ने इस वजह से करोड़ों अकाउंट्स किए डिलीट, कहीं आपका तो नहीं!

by Raj Kumar
Views : 2961  |  0 minutes read
0 0 0 0 0
chaltapurza.com

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर खुद की पहचान छुपाने वाले करोड़ों लोगों के लिए उसकी ओर से बुरी ख़बर आई है। दरअसल, सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म से 2 अरब से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं। फेसबुक ने कड़ा निर्णय लेते हुए 3 महीने के भीतर यह कर दिखाया। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स से यह बात साबित होती है। इसके लिए फेसबुक को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आइये जानते हैं क्या कहती है रिपोर्ट..

chaltapurza.com

2018 के पहले तीन महीने के मुकाबले तीन गुना अकाउंट ​डिलीट

फेसबुक ने फर्जी अकाउंट को ​प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए साल के पहले तीन महीने में 2.2 अरब फर्जी अकाउंट्स को डिलीट किया है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले डिलीट किए गए फर्जी अकाउंट्स की संख्या तीन गुना से ज्यादा है। वहीं, इन दो अवधि के बीच मासिक सक्रिय यूजर बेस आठ फीसदी बढ़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक ने साल 2018 के पहले तीन महीने में 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स डिलीट किए थे, जो कि 2019 के पहले तीन महीने में बढ़कर 2.2 अरब हो गए। फेसबुक का कहना है कि ज्यादा फर्जी अकाउंट्स को रजिस्ट्रेशन के कुछ मिनटों के भीतर पकड़ लिया गया। 2018 में कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद फेसबुक की साख को बड़ा झटका लगा था। गौरतलब है कि इस स्कैंडल में 5 करोड़ लोगों के लॉगिन में सेंधमारी की गई थी।

फेसबुक पर करीब 12 करोड़ फेक अकाउंट्स अभी बाकी

जानकारी के अनुसार फेसबुक पर अब भी 11.9 करोड़ फर्जी अकाउंट्स बचे हुए हैं। फेसबुक का आकलन है कि ऐसे अकाउंट्स की संख्या उसके वर्ल्ड वाइड मंथली एक्टिव यूजर्स का करीब 5 फीसदी है। हालिया आकंड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में फेसबुक के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.38 अरब पहुंच गई है। पिछले साल की पहली तिमाही में फेसबुक के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.1 अरब थी।

chaltapurza.com
ट्विटर बॉट्स से हो रही है मुश्किलें

प्यू रिसर्च सेंटर की तरफ से ट्विटर बॉट्स को लेकर की गई स्टडी के के अनुसार ऐसे अकाउंट्स की प्रमुख साइट्स में लिंक शेयर करने में बड़ी भूमिका होती है। बॉट्स की तरफ से पॉप्युलर साइट्स पर ट्वीटेड लिंक की हिस्सेदारी की बात करें तो इनका टोटल शेयर 66 फीसदी है। प्यू ने अपनी स्टडी में 2,315 पॉप्युलर वेबसाइट्स और इंग्लिश लैंग्वेज यूजर्स की तरफ से किए गए 12 लाख ट्वीट का विश्लेषण किया। टेक्नॉलजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल लगातार बैड ऐड का सामना कर रही है। गूगल ने 2018 में अपनी पॉलिसीज का उल्लंघन करने के कारण 2.3 अरब बैड ऐड को हटाया। हटाए गए विज्ञापनों में 2,07,000 टिकट रिसेलर्स के ऐड थे।

Read More: भारत ने मिसाइल व्हीकल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर रचा इतिहास!

वहीं, 5,31,000 बेल बॉन्ड्स के ऐड हटाए गए। इसके अलावा, 5.88 करोड़ फिशिंग ऐड को गूगल ने हटाया। इसके अलावा, गूगल ने करीब 10 लाख बैड ऐडवर्टाइजर अकाउंट्स की पहचान की और उन्हें हटाने का काम किया है। 2017 में हटाए गए अकाउंट्स के मुकाबले यह संख्या दोगुनी से अधिक है।

Tags: facebook, facebook account, facebook fake accounts, facebook news, fake accounts, fake accounts delete, Hindi News, फर्जी अकाउंट, फर्जी अकाउंट्स डिलीट, फेसबुक, फेसबुक अकाउंट, फेसबुक न्यूज, फेसबुक फर्जी अकाउंट्स, हिंदी समाचार
Previous Article
रोज दो से ज्यादा अंडे खाना बन सकता है मौत का कारण: शोध
Next Article
प्लास्टिक प्रदूषण पर अब ध्यान नहीं दिया तो आपके बच्चे सिर्फ मौत की कहानियां ही सुनेंगे !
COMMENT
0 0 0 0 0
Raj Kumar 12/06/2019
No Comments Yet

Comments Cancel reply

+ 48 = 56

Related News

Data-Leak-New-Law-India
यूजर का डेटा लीक हुआ तो सोशल मीडिया कंपनियों पर लगेगा 15 करोड़ का जुर्माना
Raj Kumar 20/12/2021
Armed-Forces-Flag-Day
सशस्त्र सेना झंडा दिवस: सशस्त्र बलों का अतुलनीय योगदान, सेनाओं के कल्याण में योगदान दें- पीएम मोदी
Raj Kumar 07/12/2021
YouTube-Action-On-Taliban
फेसबुक और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने भी तालिबान पर शिकंजा कसा, प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की नहीं देगा इजाज़त
Raj Kumar 18/08/2021
Recent Posts
  • रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।
  • राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला
  • सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
  • प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी
  • सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….
  • कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई
  • PM मोदी का राहुल पर हमला, बोले ‘जो खुद होश में नहीं, वो मेरे काशी के नौजवानों को नशेड़ी कह रहे
  • साथ आए राहुल गाँधी और अखिलेश यादव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक साथ दिखाई देंगे
  • पूरे देश में कल होगा किसानों का प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा आक्रोश दिवस
Twitter Facebook Pinterest Instagram Youtube

Chaltapurza.com, एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जो सबसे पहले, सबसे सटीक की भागमभाग के बीच कुछ अलग पढ़ने का चस्का रखने वालों का पूरा खयाल रखता है। हम देश-विदेश से लेकर राजनीतिक हलचल, कारोबार से लेकर हर खेल तो लाइफस्टाइल, सेहत, रिश्ते, रोचक इतिहास, टेक ज्ञान की सभी हटके खबरों पर पैनी नजर रखने की कोशिश करते हैं।

इसके साथ ही आपसे जुड़ी हर बात पर हमारी “चलता ओपिनियन” है तो जिंदगी की कशमकश को समझने के लिए ‘लव यू जिंदगी’ भी कुछ अलग है। हमारी टीम का उद्देश्य आप तक अच्छी और सही खबरें पहुंचाना है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे इस प्रयास को निरंतर आप लोगों का प्यार मिल रहा है…।

    हलचल
  • देश दुनिया
  • राजनीति
    गरम मसाला
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड
  • टीवी
  • फोटो गैलेरी
    लाइफस्टाइल
  • फैशन
  • युवा
  • सेहत
  • यात्रा
  • शिक्षा
  • रिश्ते
    उछल कूद
  • क्रिकेट
  • अन्य खेल
    ये हुआ था
  • किस्सा
  • व्यक्तित्व
  • डे-स्पेशल
    टेक ज्ञान
  • ऑटो
  • टेलिकॉम
  • गैजेट
    अन्य
  • गुलाबी शहर
  • लव यू जिंदगी
  • चलता ओपिनियन
    हाइलाइट्स-2019
    कारोबार
    वायरल कार्नर

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

Disclaimer | Cookie Policy