देश में 2 महीने बाद घरेलू उड़ान सेवा शुरू, पैसेंजर ने इस तरह किया सफर

Views : 3194  |  3 minutes read

लॉकडाउन 4 में केंद्र सरकार की अनुमति के बाद आखिरकार देश में आज सोमवार से घरेलू उड़ान सेवा की शुरूआत हो गई है। उड़ान के दौरान यात्री जहां मास्क व फेस शिल्ड पहने नजर आए तो वहीं एयर होस्टेस पीपीई किट में मौजूद रही। इस दौरान कई चीजों का विशेष ध्यान रखा गया। ​जानिये इस बारे में-

सतर्कता व एहतियात के साथ संचालित हुईं घरेलू उड़ानें

सरकार की ओर से देश के विभिन्न शहरों में आज से शुरू की गई इन घरेलू उड़ानों में पूरी सतर्कता व सावधानियां बरती जा रही है और सोशल डिस्टेसिंग पर जोर दिया गया है। यात्रियों को जहां मास्क व फेस शिल्ड पहनना अनिवार्य है तो वहीं विमान स्टॉफ पीपीई किट में दिखाई दिया।फ्लाइट में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

Read More: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पहले कोरोना हालात का आकलन किया जाएगा- हरदीप सिंह

पुणे के लिए पहली उड़ान

मिली जानकारी के अनुसार देश में पहली घरेलू उड़ान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई। एयरपोर्ट से सुबह करीब पौने पांच बजे पुणे लिए पहली उड़ान संचालित हुई। वहीं दिल्ली से भुवनेशवर के लिए भी सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर उड़ान रवाना हुई।

COMMENT