कोरोना का कहर : मुंबई के आर्थर जेल में 77 कैदी और 26 कर्मचारी पॉजिटिव

Views : 5334  |  3 minutes read

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब यह मुंबई के ऑर्थर रोड जेल तक भी पहुंच गया है। जेल में 77 कैदी व 26 कर्मचारियों के संक्रमित होने का बडा मामला सामने आया है जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कैदियों और जेलकर्मियों को अलग हॉस्पिटल में कराया भर्ती

इधर इस मामले के बाद इन कैदियों को मुंबई के जीटी हॉस्पिटल व सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान इन कैदियों की सुरक्षा की भी व्यवस्था भी की गई है। दूसरी तरफ जेल के जो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें भी अलग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

200 से ज्यादा लोगों के किए गए टेस्ट

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के निर्देश पर ऑर्थर रोड जेल में 200 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से अब 103 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 77 कैदी व 26 जेल के कर्मचारी है।

Read More: महाराष्ट्र : मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत,पीएम ने किया दुख व्यक्त

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने भी की पुष्टि

इस मामले की महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी खुद पुष्टि कर दी है। देशमुख ने बताया कि जेल में 2800 से ज्यादा कै​दी है और कई लोगों को कोरोना सं​क्रमित होने की आशंका है। अभी 77 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक बैरक में कोेरोना का मामला आया था जिसके बाद अब सभी कैदियों व स्टाफ की जांच कराई गई है।

COMMENT