चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया को बहुत नुकसान पहुंचाया है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Views : 2905  |  3 minutes read
US-President-Donald-Trump

चीन के रास्ते दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद भी कई बार चीन को खरी-खोटी सुना चुके हैं। यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर से चीन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने अब अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया है।’

साउथ चाइना सी में दोनों देशों के नौसेनिक आमने-सामने

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच आर्थिक स्तर पर पहले से ही जंग जारी है, तो वहीं साउथ चाइना सी में भी दोनों देशों के नौसेनिक आमने-सामने हैं। हाल में अमेरिकी नौसेना ने वहां अभ्यास भी किया था। चीन से फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और उसकी व्यवस्था में काफी गिरावट आई है। यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार चीन की आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि जब कुछ देशों से अमेरिकी खजाने में खरबों डालर आ रहा था, उसी समय देश चीन से आए वायरस से प्रभावित हो गया।

Read More: प्राइवेट नौकरियों में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी में हरियाणा सरकार

उल्लेखनीय है कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘अमेरिका में गाउन, मास्क और सर्जिकल सामान बन रहा है जो पहले केवल विदेशी जमीन खासतौर पर चीन में बनते थे, जहां से यह वायरस और अन्य चीजें आईं। चीन ने इस बीमारी को छिपाया, जिसकी वजह से यह पूरी दुनिया में फैल गई। चीन को इसके लिए निश्चित रूप से पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’

COMMENT