आईआईटी इंदौर परिसर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, जारी किया आदेश

Views : 2891  |  3 minutes read
Union-Minister-Ramesh Pokhriyal

केंद्र सरकार जल्द ही आईआईटी इंदौर परिसर में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है। शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश दिए गए हैं।’

केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में 1242वां विद्यालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने एक और ट्वीट में कहा, ‘मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।’ केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट के बाद भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान इंदौर के परिसर में जल्द ही एक केंद्रीय विद्यालय खुलने वाला है।

देश में कोरोना के 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में, अब तक 33 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

 

COMMENT