बिग बॉस-10 के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन

Views : 2171  |  3 minutes read
Swami-Om-Death-News

प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस-10 के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का बुधवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था, इसी की वजह से उनकी मौत हुई। स्वामी ओम का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने उनके निधन की जानकारी साझा की। अर्जुन ने बताया उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोविड-19 से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे ओम

स्वामी ओम ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान वह काफी चर्चा में भी रहे थे। उन्हें कई चैनल की डिबेट में देखा जाता था। इसी बीच उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू विरोधी रवैये के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें स्वामी ओम ने बिग बॉस सीजन-10 में बतौर कॉमन मैन एंट्री ली थी। इस शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब बिग बॉस ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें बाहर निकाला।

कुछ साल पहले भाई ने चोरी का लगाया था आरोप

उल्लेखनीय है कि स्वामी ओम (Swami Om) का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा। बिग बॉस में दूसरे कंटेस्टेंट पर यूरीन फेंकने पर जहां उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाला गया, वहीं चार साल पहले उनके भाई ने उनपर चोरी का इल्जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उनके भाई ने उन पर 9 साल पहले दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने आरोप लगाया था।

टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने किया सुसाइड, परिवार ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए ये आरोप

COMMENT