2020: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं ये नये चेहरे…

Views : 4266  |  3 minute read

जहां तक नई प्रतिभाओं का सवाल है फिल्म इंडस्ट्री में हर साल युवा टैलेंट देखने को मिलता है। साल 2019 ने हमें सिद्धांत चतुर्वेदी, मिजान जाफरी और अनन्या पांडे जैसे कलाकार दिये। यह सिलसिला इस साल भी कायम रहने वाला है। साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष हो सकता है। इस साल डेब्यू करने वाले सितारों में बेशक कुछ स्टार किड्स हैं, जिसका मतलब है कि सभी की नज़रें उन पर होंगी। वहीं, इनमें से कई गैर फिल्मी परिवार से हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे सिने पर्दे पर क्या लाते हैं। चलिये एक नज़र डालते हैं बी-टाउन के डेब्यू कलाकारों पर जो 2020 में सिने पर्दे पर खलबली मचा सकते हैं।

रीवा किशन-प्रियांक शर्मा

बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म सब कुशल मंगल से अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन अपने सिने कॅरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की ये पहली डेब्यू फिल्म है। दोनों स्टारकिड्स सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने के लिये तैयार हैं। बता दें कि सब कुशल मंगल 3 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

शालिनी पांडे

फिल्म अर्जुन रेड्डी में अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आई शालिनी पांडे जयेशभाई जोरावर  फिल्म में रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। फिल्म को यशराज फिल्म्स के द्रावा को-प्रोड्यूस किया जाएगा।

आलिया फर्नीचरवाला

पूजा बेदी की बेटी आलिया सैफ अली खान स्टारर फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वे सैफ की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। सैफ और आलिया के अलावा फिल्म में अभिनेत्री तबू भी लीड रोल में हैं। आलिया अपनी पहली ही फिल्म में अनुभवी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है। ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या आलिया सिने पर्दे पर अपना जादू चलाने में कामयाब होंगी। फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज होगी।

रीम शेख

टेलीविजन अभिनेत्री रीम शेख बायोपिक गुल मकाई से सिने सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में वे सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की भूमिका में नजर आएंगी।

रुखसार ढिल्लों

रुखसार ढिल्लों ने 2020 की लाल मिर्ची होने का वादा किया है। रुखसार विक्की कौशल के भाई सनी के साथ फिल्म भांगड़ा पा ले में नजर आएंगी। बता दें कि सनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आ चुके हैं।

मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगी। मानुषी को चंद्रप्रकाश दिवेदी के भव्य ऐतिहासिक फिल्म में पृथ्वीविराज में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

कीर्ति सुरेश

66वे नेशनल अवॉर्ड में अपनी फिल्म महानती के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली कीर्ति सुरेश फिल्म मैदान से बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने जा रही है।

क्रिस्टल डिसूजा

टेलीविज़न एक्ट्रेस क्रिस्टेल डिसूज़ा ने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी द्वारा अभिनीत मनोवैज्ञानिक सस्पेंस ड्रामा फिल्म चेहरे से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।  फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। 29 साल की क्रिस्टेल, एक हज़ारों में मेरी बहना है, ब्रह्मरक्षक: जाग उठा शैतान और बेलन वली बहू जैसे डेलीसोप्स के जरिये एक जाना-पहचाना चेहरा रही हैं।

COMMENT