सुबह-सुबह खाली पेट खाएं घी, शरीर को होंगे ये 5 फायदे

Views : 3553  |  5 min read

आपने देखा होगा कि कई लोग घी खाने से परहेज करते हैं। वे शरीर में मोटापा और कई बीमारियों के होने का इसे एक कारण मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके शरीर के लिए घी कितना जरूरी और फायदेमंद होता है?  यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है बल्कि आर्युवेद की दुनिया में इसके सही इस्तेमाल को शरीर के लिए बेहद लाभकारी भी माना गया है। खासकर खाली पेट घी का सेवन करना आपको स्वस्थ रखता है। तो चलिए जानें खाली पेट खी का सेवन करने के अचूक फायदों के बारे में…

त्वचा में लाए निखार

खालीपेट घी का सेवन करने से त्वचा की कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं। जो त्वचा को पोषित करने का काम करती है। जिससे स्किन में निखार आता है और हेल्दी रहती है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

बालों से संबधित परेशानियां करें दूर

जो लोग हेयरफॉल, डेंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं उनके लिए खाली पेट घी का सेवन करना बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा। इससे ना सिर्फ बाल झड़ने की समस्या दूर होगी बल्कि घी से बाल लंबे और चमकदार होने के साथ हेल्दी भी बनेगें।

दिमाग को बनाए एक्टिव

खाली पेट घी खाने से दिमाग एक्टिव होता है। दरअसल दिमाग की कोशिकाओं को अच्छी तरह से कार्य करने के लिए फैट और प्रोटिन की आवश्यकता होती है। घी में ये दोनों ही घटक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए घी का सेवन आपके दिमाग के लिए भी बेहतर होता है।

वजन घटाने में सहायक

घी को लेकर लोगों में एक भ्रम रहता है कि इसके सेवन करने से वजन बढ़ेगा लेकिन यदि आप रोजाना 1 चम्मच घी का सेवन खाली पेट करेंगे तो यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएगा जिससे वजन कम होगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

घी में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यानि शरीर को की बीमारियों से बचाने में घी मदद करता है।

COMMENT