दूरदर्शन के दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी, जल्द प्रसारित होगा ये कॉमेडी शो

Views : 4039  |  3 minutes read

कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन की वजह से सडकों पर निकलना मना है। लोग घर में ही रहें इस मकसद से सरकार ने दूरदर्शन पर पुराने फेमस सीरियलों का प्रसारण शुरू किया था और अब जल्द ही एक चर्चित कॉमेडी शो का भी प्रसारण होने वाला है जिसे दर्शक जरूर देखना चाहेंगे। जानिये, कौनसा है यह सीरियल

एक बार पुन: दर्शक देख पाएंगे ‘देख भाई देख’

कुछ दिनों पहले ही दूरदर्शन पर दर्शकों की बेहद मांग पर रामायण व महाभारत सीरियल प्रारंभ किए गए थे इसके बाद बच्चों के लिए शक्तिमान तो अब सभी वर्ग के मनोरंजन के लिए एक जमाने के जाने माने कॉमेडी शो ‘देख भाई देख’का प्रसारण जल्द ही होने वाला है।

दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस कॉमेडी शो के प्रसारण की जानकारी खुद दूरदर्शन ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। ट्वीट कर दूरदर्शन ने बताया कि देख भाई देख फैमिली की 3 जनरेशन्स की यूनिक बॉन्डिंग को खूबसूरत तरीके से दिखाता है, देखिये 6 बजे से सिर्फ डीडी नेशनल पर।’ हालांकि दूरदर्शन की ओर से यह ट्वीट 1 अप्रैल को किया गया है जिससे लोग मान रहे हैं कि कहीं यह अप्रैल फूल तो नहीं बनाया गया है।

Read More: दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के बाद लोगों का यह पसंदीदा सीरियल होगा रीटेलिकास्ट

दर्शकों के बीच इस कॉमेडी शो ने पाई बहुत लोकप्रियता

90 के दशक में प्रसारित हुए कॉमेडी शो देख भाई देख ने उस वक्त दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की ​थी और लोग इसके टीवी पर आने का अब भी इंतजार कर रहे हैं। इसमें करीब 65 एपिसोड हैं और शेखर सुमन,नवीन निश्चल,फरीदा जलाल,सुषमा सेठ जैसे कलाकारों ने अपना शानदार अभिनय किया ​था।

 

COMMENT