इरफान खान को दूरदर्शन ऐसे दी श्रद्धांजलि, उनका शो ‘श्रीकांत’ टीवी पर फिर से होगा टेलीकास्ट

Views : 5748  |  3 minutes read
Irrfan-Khan

भारतीय ​सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारों और अन्य विभिन्न क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस बीच दूरदर्शन ने भी इरफान खान को बहुत ही अलग अंदाज में श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। इससे ख़ासकर उनके फैंस को बड़ी खुशी होगी।

Actor-irrfan-Saab

रिटेलीकास्ट होगा इरफान को शो ‘श्रीकांत’

दरअसल, दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शो श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। उनके इस शो को दूरदर्शन पर हर दिन दोपहर 3.30 बजे दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस शो का निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था। इसको उस वक्त दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था। जानकारी के लिए बता दें कि टीवी शो श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘श्रीकांत’ पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक प्रसारित हुआ था। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस टीवी शो में इरफान खान के साथ में फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

इरफान खान के बारे में दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा छोटे पर्दे पर भी अपना टैलेंट दिखाया था। इरफान ने श्रीकांत के अलावा ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’, ‘स्पर्श’, ‘डर’, ‘भारत एक खोज’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता इरफ़ान ख़ान ने दुनिया को कहा अलविदा, पढ़िए पूरा सफ़रनामा

गौरतलब है कि इरफान खान की पहली फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ थी। पहली ही फिल्म में इरफान ने अपने अभिनय कौशल से लोगों को प्रभावित कर दिया था। वहीं, आखिरी बार इरफान खान हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नज़र आए थे। हर फिल्म की तरह इसमें भी उनके काम की बहुत तारीफ़ हुई। बता दें, इरफान ने अपने फिल्मी कॅरियर में छोटी-बड़ी करीब 80 ​फिल्मों में काम किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

COMMENT