‘रामायण’ व ‘महाभारत’ के बाद दूरदर्शन पर अब प्रसारित होगा ये धार्मिक सीरियल

Views : 4027  |  3 minutes read

देश में कोरोना के कहर की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है और इस दौरान लोग घर में बोर नहीं हो पाए इस वजह से दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियलों का प्रसारण किया जा रहा है। अब जल्द ही दूरदर्शन पर श्रीकृष्णा का भी प्रसारण होने जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है

दूरदर्शन ​ने किया ट्वीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार रात दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और लिखा है कि जल्दी दर्शकों के लिए खुशखबरी है और श्रीकृष्णा का प्रसारण होने जा रहा है। हालांकि इस ट्वीट में दिन व समय का उल्लेख नहीं किया गया है।

Read More: इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स होने पर रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने कही ये बात

रामायण व महाभारत ने तोड़े टीआरपी के रिकॉर्ड

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ व ‘महाभारत’ जैसे धार्मिक धारावाहिकों का प्रासरण किया जा रहा है और इस दौरान दर्शकों का विशेष प्रेम इन सीरियलों को देखने के प्रति देखने को मिल रहा है जिससे टीआरपी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दूरदर्शन अपने ही पुराने रिकॉर्ड को भी तोड रहा है। प्रसारित इन सीरियलों की वजह से दूरदर्शन पर दर्शकों की संख्या में अचानक ​वृद्वि व मिल रहे विज्ञापनों से राजस्व में तरक्की हुई है।

COMMENT