40 प्रकार के फल लगने वाले इस पेड़ की कीमत होश उड़ा देती है!

Views : 12245  |  0 minutes read
chaltapurza.com

अक्सर हम देखते हैं कि एक फल देने वाले पेड़ पर एक ही तरह के फल लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है जिस पर 40 तरह के फल लगते हैं। दरअसल, अमेरिका में एक विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वान अकन ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है, जिस पर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा अब ट्री ऑफ 40 नाम से पहचान रखता है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और शफ़तालू (नेक्टराइन) जैसे कई फल लगते हैं।

chaltapurza.com

लाखों में है इस पेड़ की कीमत

इस पेड़ की कीमत हर किसी के होश उड़ा सकती है। 40 प्रकार के फल वाले इस अनोखे पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपए है। दरअसल, वो बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था, जिसमें कई प्राचीन और दुर्लभ पौधों की प्रजातियां भी थीं। प्रोफेसर सैम वान अकन ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ को उगाने में सफलता हासिल की। इस बगीचे में कई प्राचीन और दुर्लभ पौधों की प्रजातियां भी थी। वॉन का जन्म एक किसान परिवार में हुआ, जिसके कारण उसको खेती-बाड़ी में हमेशा से ही ख़ासी दिलचस्पी रही। उन्होंने इस बागीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ट्री ऑफ 40 जैसे अद्भुत पेड़ को ईजाद कर दिखाया।

Read More: बारिश के मौसम में आपके ट्रेवल प्लान को और सुहाना बना देंगे ये पर्यटन स्थल

ऐसे तैयार होता है इस पेड़ का पौधा

प्रोफेसर सैम वान अकन ने बताया कि ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस जुड़े हुए स्थान पर पोषक तत्वों का लेप लगाकर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद टहनी धीरे–धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और उसमें फल–फूल आने लगते हैं। इसके बाद यह पेड़ विभिन्न प्रकार के फल देना शुरू कर देता है।

COMMENT