अचीवमेंट : टॉप 50 पावरफुल महिलाओं में शामिल प्रियंका ने यूं बनाई अपनी पहचान

Views : 5532  |  0 minutes read

आज के समय के किसी प्रसिद्ध हस्ति की ताकत का अंदाज हमें उसके वैश्विक स्तर पर तब होता है, जब दुनिया की बड़ी मैगजीन (फोर्ब्स,टाइम जैसी) में उनका नाम सबसे शक्तिशाली लोगों की टॉप सूची में शामिल हो। ऐसी ही एक मैगजीन यूएसए टुडे, जिसने बॉलीवुड अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मनोरंजन जगत की टॉप-50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है यानि अमेरिका में वो टॉप—50 वीमेन लिस्ट में हैं जो सबसे ज्यादा पावरफुल आइकन हैं।

यूएसए टुडे की इस सूची में वे महिलाएं शामिल होती हैं जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव किए या प्रतीकात्मक काम किए। इस लिस्ट मे प्रियंका चोपड़ा के अलावा ओपरा विनफ्रे, मेरिल स्ट्रीप, जेनिफर लॉरेंस, बियोंस, निकोल किडमन और कई पॉपुलर महिलाओं का नाम शामिल है। ये प्रियंका और उनके फैंस के लिए बहुत ही बड़ी बात है।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अपना कॅरियर शुरू किया और वे हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं। हॉलीवुड में सीरियल और बाद में फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। इसी पर प्रियंका चोपड़ा ने इस टॉप 50 लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जताई है। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि ‘शक्ति एक ऊर्जा है जो उन्हें मजबूती देती है कि जिन्हें वो प्यार करते हैं उन्हें सशक्त करें।’

उन्होंने आगे कहा ‘इस सूची में मेरे साथ कई और महिलाएं है जिन्होंने चुनौतियों का सामना किया और आज अपने कॅरियर के बेहतरीन मुकाम पर हैं।’

इससे पूर्व प्रियंका चोपड़ा का नाम फोर्ब्स इंडिया, 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में स्थान पा चुकी हैं।

जमशेदपुर में हुआ जन्म
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा (2013 में मृत्यु) और माता मधु चोपड़ा जो आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके एक छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर वैवाहिक बंधन में बंध गए।

एक्टर और सिंगर है निक जोनस

निक जोनस एक्टर और सिंगर हैं, जिनका पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू किया था। उसके बाद से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया है। निक के गानों के फैंस दुनिया भर में हैं। ये कई स्टेज प्ले कर चुके हैं, जिनमें से ‘ए क्रिसमस कैरोल’, ‘ऐनी गेट योर गन’, ‘ब्यूटी ऐंड द बीस्ट’ और ‘लेस मिज़रेबल्स’ काफी चर्चित नाटक रहे हैं।

2000 में बनीं ‘मिस वर्ल्ड’

बॉलीवुड में प्रियंका ने वर्ष 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया। इसी वर्ष उनकी ‘द हीरो’ भी प्रदर्शित हुई। इससे पहले वे तमिल फिल्म थमिजान में 2002 में अभिनय कर चुकी थी। प्रियंका ने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘वक्त’, ‘यकीन’, ‘बरसात’,‘फैशन’, ‘दोस्ताना’, ‘कृष’, ‘कमीने’, ‘सात खून माफ’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’, और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

भारत सरकार ने प्रियंका को वर्ष 2016 में अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मनित किया।

ब्रिटेन में प्रकाशित एक एशियाई अखबार ने 2006 में, प्रियंका को ईस्टर्न आई सबसे कामुक एशियाई महिला का खिताब दिया।

प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं, वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं, इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं।

हॉलीवुड में ‘क्वांटिको’ से हुई चर्चित 

वर्ष 2015 में प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रूख किया और एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो ‘क्वांटिको’ साइन किया, इस शो में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई। इस शो के लिए प्रियंका को टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ मिला, वे ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं। अगले वर्ष, चोपड़ा ने पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री के लिए दूसरा पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता। 2018 में तीन सत्रों के बाद ‘क्वांटिको’ को खत्म कर दिया गया।

COMMENT