ब्यूटी कॉन्टेस्ट विनर बन गई लेफ्टिनेंट, सपने पूरे करने के लिए दृढ़निश्चिय चाहिए

Views : 7398  |  0 minutes read

आजकल अधिकांश लड़कियों को ग्लैमर की दुनिया आ​कर्षित करती है। यही कारण है कि अक्सर लड़कियां विभिन्न ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेती हैं और जब वहां जीत जाती हैं तो उनका अगला स्टेप मॉ​डलिंग या एक्टिंग की दुनिया में होता है। लेकिन एक लड़की है जिसने ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद देश सेवा करने का सोचा। हम बात कर रहे हैं हरियाणा की ब्यूटी विद माइंड गरिमा यादव की। गरिमा को भी ग्लैमर की दुनिया ने अट्रैक्ट किया और उन्होंने इसमें जीत भी हासिल की लेकिन उनका सपना मॉ​डलिंग या एक्टिंग नहीं था, वे देश सेवा करना चाहती थी इसलिए आज वे लेफ्टिनेंट के तौर पर सेना से जुड़ गई हैं। आइए आपको उनके कॅरियर के बारे में बताते हैं…

2017 में जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट

गरिमा ने अपनी स्कूलिंग आर्मी स्कूल से की और फिर आगे की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से की। 2017 में मुम्बई में हुए इंडियाज मिस चार्मिंग फेस कॉन्टेस्ट में उन्होंने कई प्रतिभागियों को हराते हुए टाइटल अपने नाम किया। यह गरिमा के लिए बड़ा मौका था। इसके बाद उन्हें एक इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इटली से प्रस्ताव भी मिला लेकिन उन्होंने मना कर​ दिया क्योंकि उन्हें तो कुछ चाहिए था।

यूं आईं भारतीय सेना में

ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद गरिमा को दूसरी लड़कियों की तरह मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना था। उनका सपना देश सेवा करना था। इसके लिए उन्होंने आईएएस का एग्जाम दिया, लेकिन वे यह परीक्षा पास नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने आर्मी में जाने का मन बनाया और पहले ही अटेम्पट में सीडीएस एग्जाम क्रेक किया। गरिमा CDS 1 2017 में AIR -2 में शामिल हुईं और OTA चेन्नई में शामिल हुईं। अकादमी से परीक्षा पास करने के बाद गरिमा मो सेना में कमीशन मिला।

खास रहा ट्रेनिंग का अनुभव

OTA में अपने अनुभव के बारे में गरिमा का कहना है कि मुझे ओटीए में एक अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ था। पहले तो मेरे लिए ये बेहद कठिन प्रशिक्षण का सामना करना बहुत मुश्किल था। सब कुछ ठीक होने के बाद भी मेरे पास शारीरिक मानक नहीं थे। लेकिन किसी तरह मैंने पहले कुछ महीनों तक काम किया और मैंने हार ना मानते हुए अपने अंदर बुहत सुधार भी किया। मैंने सारे पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। लोगों का कहना गलत है कि आपको सभी खेलों में अच्छा होना चाहिए। लेकिन मेरा मानना सिर्फ ये है कि एसएसबी में चयनित होने के लिए आपको शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए। आपको सिर्फ और सिर्फ अपनी कमजोरियों को स्वीकार करने और उन पर काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमेशा अच्छे से अच्छे प्रयास करना चाहिए। एक व्यक्ति को ईमानदार, सकारात्मक, रचनात्मक और समाधान उन्मुख होना चाहिए। बाकि आपको अपने जीवन में जो कुछ भी चाहिए उन चीजों का सिर्फ पालन करें वो सारी चीजे आपको जरूर हासिल होंगी।

 

I had a wonderful experience at the OTA. At first, it was difficult for me to cope up with the tough training, the weather was also unfavorable, I did not have very good physical standards but somehow I managed for the first few months, I didn’t give up and improved drastically. I actively participated in all curriculum activities.
Lt Garima Yadav

COMMENT