ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को स्क्रीन पर पहली बार साथ लाएंगे रोहित और फराह!

Views : 3935  |  0 minutes read

फिल्मी दुनिया में फ्रेश पेयरिंग हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती है। न्यूकमर एक्टर्स के अलावा स्टेब्लिश एक्टर्स की नई जोड़ियां और भी कमाल करती है। यही कारण है कि बड़े प्रोडक्शन हाउस हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्म में ऐसे कलाकारों को कास्ट किया जाए जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी साथ नहीं देखा है। ऐसा ही कुछ इन दिनों रोहित शेट्टी और फराह खान करना चाहते हैं। दरअसल दोनों मिलकर पुरानी हिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक बना रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में लीड रोल के लिए ऋतिक रोशन के नाम पर मोहर लग चुकी है क्योंकि मेकर्स को लगता है कि अमिताभ के किरदार के साथ ऋतिक न्याय कर पाएंगे। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर बातें चल रही हैं।


रोहित और फरहा दोनों ही चाहते हैं कि फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण प्ले करें। दरअसल रोहित और फरहा दोनों की ही दीपिका फेवरेट एक्ट्रेस है। साथ ही दोनों को लगता है कि हेमा मालिनी वाले किरदार में दीपिका सबसे फिट रहेंगी। फिलहाल दीपिका बोर्ड पर नहीं आई हैं। यदि ऐसा होता है यह पहला मौका होगा जब बड़े परदे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी साथ दिखाई देगी। स्वाभाविक है यह दर्शकों के लिए किसी विजुअल डिलाइट से कम नहीं होगी। दोनों का साथ आना मेकर्स के लिए प्लस पॉइंट होगा।

 

फिलहाल ऋतिक अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो इस हफ्ते रिलीज हो रही है। वहीं, दीपिका अपनी फिल्म ‘छपाक’ में व्यस्त हैं।

आपको बता दें की अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ 7 भाईयों की कहानी है। 1982 में आई इस फिल्म को राज एन. सिप्पी ने निर्देशित किया था। इसमें अ​मिताभ डबल रोल में थे।

COMMENT