यह 52 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल इन दिनों सुर्खियों में क्यों हैं?

Views : 3759  |  0 minutes read
chaltapurza.com

आपने कोई शौक पाल रखा है और वह शौक अगर कला के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो आज की इंटरनेट की दुनिया में आपको कभी भी प्रसिद्धि दिला सकता है। जी हां, इन दिनों एक पुलिस हेड कांस्टेबल अपनी कला के कारण दुनियाभर में सुर्खियों में बने हुए हैं। कर्नाटक के रहने वाले हेड कांस्टेबल चंद्रकांत हटगी को दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। 52 साल के हटगी हुबली पुलिस स्टेशन में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं। ड्यूटी निभाने के साथ अपना शौक भी पूरा करने के लिए इन्होंने महकमे से मिली लाठी को बांसुरी में तब्दील कर लिया। अब इस कला ने इन्हें दुनिया में एक नई पहचान दे दी है।

आईपीएस भास्कर राव ने वीडियो किया शेयर

हेड कांस्टेबल चंद्रकांत हटगी का कहना है कि वह लंबे समय से वाद्य यंत्र बनाते और उसे बजाते रहे हैं। जब कभी भी अपने काम से फुरसत मिलती है तो पुलिस महकमे से मिली लाठी से बनी बांसुरी पर लोकगीतों की तान छेड़ते हैं। ‘बेंगलुरु के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस भास्कर राव ने इनका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जहां ये दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएस ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप पर हमें गर्व है।’ अब तक करीब 2 लाख लोग इसे देख चुके हैं जबकि 3500 बार यह रिट्वीट किया जा चुका है। 16 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इनके हुनर और सृजनात्मकता की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Read More: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ ऐसे शुरु हुआ रिश्ता

हेड कांस्टेबल चंद्रकांत हटगी ने बताया, ‘मैं हाई स्कूल से बांसुरी बजाते आ रहा हूं। ड्यूटी के घंटे ज्यादा होने से मैं घर पर अपने शौक को वक्त नहीं दे पाता हूं। इस वजह से मैंने अपनी लाठी को ही बांसुरी में बदलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुझे तब अच्छा लगा जब मेरे विभाग ने मेरा सपोर्ट किया।

 

COMMENT