जियो ने किया सावन का अधिग्रहण, यूजर्स को मिलगा ये फायदा

Views : 3610  |  0 minutes read
jio music and saavan

इस साल के शुरूआत में ये खबर आई थी कि Jio पॉपुलर म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म सावन का अधिग्रहण करने जा रहा हे। वहीं अब कंपनी ने इसके अधिग्रहण की पुष्टि कर दी है। इन दोनों के मर्जर के बाद अब JioSaavn सभी ऐप स्टोर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे Jio ऐप स्टोर से डाउनलोड कर Jio Phone पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐप के लॉन्चिंग पर रिलायंस Jio के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में जियो एक टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा। जियो के एडवांस डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और बड़े यूजरबेस से जल्द ही JioSaavn भारत में सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनेगा। ये अधिग्रहण पूरा होने के बाद सावन, आईओएस ऐप पर भी JioSaavn के नाम से रिब्रांड हो गया है।

jiosaavn_app

विलय के साथ ही सावन का नाम और आइकन भी रिब्रांडेड किया गया है। हालांकि ऐप के अधिकांश डिजाइन एलीमेंट और सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगीं। इसी के साथ जियो के यूजर्स को 90 दिनों के लिए सावन ऐप के प्रीमियम सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। जियो म्यूजिक यूजर्स नए ऐप पर अपनी निजी प्लेलिस्ट बनाने के साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

COMMENT