वो पांच मॉडल जिन्होंने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की परिभाषा ही बदल कर रख दी है

Views : 3554  |  0 minutes read
slick-woods

हम सभी 21वीं सदी में रह रहे हैं और रंग—रूप, उंच—नीच, काला—गोरा जैसी चीज़ों से काफी आगे बढ़ चुके हैं। आपने ब्यूटी कॉम्पिटीशन्स के बारे में तो सुना ही होगा, जहां कई खूबसूरत चेहरे अपनी सुदरता के जलवे बिखरते हैं। एक वक्त वो भी था जब किसी की सुंदरता को सिर्फ उसके रंग से मापा जाता था, मगर अब लोगों की सोच इन सब से काफी उपर उठ चुकी है। यहीं कारण है कि बहुत से लोग अपनी कमियों से उबरकर एक मिसाल बन रहे हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सभी को सुंदरता की असली परिभाषा बताई है :

— Winnie Harlow :

winnie-harlow

Chantelle Brown-Young यानी Winnie Harlow एक मॉडल है, जिन्हें मशहूर रीएलिटी शो अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल से काफी प्रसिद्धि मिली थी। बता दें विनी एक स्किन प्रॉब्लम से ग्रसित है, जिसका नाम ‘विटिलिगो’ कहा जाता है। इस बीमारी में त्वचा के कुछ हिस्से डीपिग्मेंटेशन का शिकार हो जाते हैं। विनी बचपन से ही इस स्किन प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान रही हैं, जिसके चलते उन्हें कई स्कूल बदलने पड़े। मगर अब उन्होंने अपनी इस परेशानी को ही अपनी हिम्मत बना लिया है। वह अक्सर लोगों को विटिलिगो के बारे में जागरूक करती है। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो और मैग्जीन्स में भी नज़र आ चुकी हैं। विनी उन्हीं लोगों में से है जिन्होंने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को एक नया रूप दिया है।

— Ashely Graham :

ashley-graham

Ashely Graham एक प्लस-साइज़ सुपर मॉडल है, जो अपनी जोशीली भावना से दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित कर रही है। वह बॉडी पॉज़िटिविटी पर पूरी तरह से विश्वास करती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं जो उनकी सेल्युलाईट को हाईलाइट करती हैं। एशली अब तक वोग, एल्ले और हार्पर्स बाजार जैसी कई मैग्जीन्स के कवर पर अपनी जगह बना चुकी हैं। उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं को अपने शरीर से प्यार करने और अपने कर्व को गले लगाने के लिए प्रेरित किया है। उनका अक्सर यही कहना और मानना है कि सुंदर होने के लिए आपका ज़ीरो फिगर होना जरूरी नहीं है।

— Rain Dove :

Rain-Dove

Rain Dove एक androgynous मॉडल और कार्यकर्ता है। रायन ने मेल और फीमेल दोनों तरह से मॉडलिंग की है। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यूज़ में कहा है कि वो खुद को गैर-लिंग वाले सर्वनाम जैसे कि ‘वे’ में संबोधित किया जाना पसंद करते हैं। रायन उन लोगों में से हैं जिन्होने हर जगह गैर-बाइनरी लोगों को प्रेरित किया है और साबित किया है कि सुंदरता का लिंग से कोई लेना-देना नहीं होता है।

— Carmen Dell’Orefice :

Carmen-DellOrefice

Carmen Dell’Orefic मॉडलिंग और फैशन उद्योग में एक आइकन के रूप में उभर कर सामने आई हैं और दुनिया में सबसे पुराने मॉडल के रूप में प्रसिद्ध है। बता दें कि वह वर्तमान में 87 वर्ष की है और अभी भी अच्छी से अच्छी मॉडल्स को टक्कर दे रही हैं। वो वोग और हार्पर बाजार जैसी कई प्रसिद्ध मैग्जीन्स में करम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होने एक अभिनेत्री के रूप में भी काम किया है। वो इस बात का एक सीधा-सादा प्रमाण हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

— Simone Thompson :

slick-woods

Simone Thompson को Slick Woods के नाम से भी जाना जाता है। Simone एक मशहूर मॉडल है, जो मार्क जैकब्स, मोशिनो और केल्विन क्लेन के लिए काम कर चुकी हैं। बता दें कि वह अपनी खास विशेषताओं के लिए जानी जाती हैं, जिसमें शामिल हैं उनके दांतों के बीच का गैप और उनका बाल्ड लुक। स्लीक को हाल ही में फेंटी ब्यूटी के चेहरों में से एक बनाया गया है, जो कि रिहाना का मेकअप ब्रांड है। उन्होंने अपनी विचित्र और विशिष्ट विशेषताओं के साथ कई महिलाओं को प्रेरित किया है और हर जगह लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनी हुई है।

COMMENT