27 साल की इस लड़की को पहली नजर में हुआ 83 साल के दादाजी से प्यार

Views : 5215  |  0 minutes read

ढाई अक्षर के शब्द प्यार में कितनी ताकत होती है इसके कई उदाहरण हमारे सामने आए दिन आते रहे है। जो ये साबित करते हैं कि दो प्यार करने वालों के लिए कोई सीमा नहीं होती। एक ऐसा ही अनोखा उदाहरण दुनिया के सामने आया है जिसने प्यार की एक खूबसूरत मिसाल कायम कर दी।

हम बात कर रहे है इंडोनेशिया की। जहां पहली नजर का प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि दोनों ने उम्र की बेड़ियां तोड़ अपना प्यार जीत लिया। 27 साल की नूरैनी को 83 साल के सुदीर्गो और से प्यार हुआ फिर दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। इंडोनेशिया की ये शादी दुनियाभर में चर्चाओं का विषय बनी हुई।

इस शादी के बाद नूरैनी अपने पिता से भी अधिक उम्र के शख्स की सौतेली मां बन गई है। जी हां दरअसल सुदीर्गो की ये चौथी शादी है। उनका सबसे बड़ा बेटा 51 साल का है। इस शादी के बाद नूरैनी अपने पिता से बड़े शख्स की सौतेली मां बन गई है।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

दरअसल नूरैनी के माता-पिता किसी मसले को लेकर सुदीर्गो के पास आए थे। यहीं दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार देखा और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। पहली मुलाकात के बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों किसी ना किसी बहाने से मिलने लगे। कुछ वक्त बाद ही सुदीर्गो ने नूरैनी के सामने शादी का प्रपोजल दिया। नूरैनी ने भी इस प्रपोजल को स्वीकार किया।

सबसे बड़ी चुनौती

इस अटपटे प्यार को मानने के लिए कुछ दिन तक दोनों परिवार वालों के बीच खूब नाटक हुए। मगर आखिरकार दोनों का प्यार जीत ही गया। नूरैनी के परिवार को इसे समझना कतई मुश्किल नहीं था। वहीं सुदीर्गो के सामने उसका परिवार सबसे बड़ी चुनौती था। मगर आपसी समझाइश के बाद सुदीर्गो का परिवार भी दोनों के प्यार को समझ गया। दोनों ने बीते 18 अगस्त को परिवार वालों के समझ पूरे विधि-विधान से शादी की है।

COMMENT