2019 Highlights: जानिए किन सेलिब्रेटीज ने की शादी और ​किनकी राहें हुई जुदा

Views : 5768  |  0 minutes read

शादी रिलेशनशिप का तीसरा और अंतिम सबसे खूबसूरत पड़ाव होता है। हर साल बॉलीवुड के कई लवबर्ड्स शादी के बंधन में बंधते है। हर साल हम बॉलीवुड शादियों की एक नई लिस्ट तैयार करते हैं। तो हम लेकर आए हैं साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे सेलिब्रिटी कपल्स की लिस्ट। देखें….

पूजा बत्रा-नवाब शाह

अभिनेता नवाब शाह और अभिनेत्री पूजा बत्रा साल की शुरुआत से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ रोमांटिक समय बिताने के बाद इस जोड़े ने नई दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी रचा ली। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त उस समारोह में मौजूद थे।
इससे पहले पूजा ने अमेरिका में सोनू अहलूवालिया से शादी की थी। दोनों शादी के लगभग 9 साल बाद अलग हो गए। पूजा बत्रा ने खुलासा किया कि उन्हें फाइनली उनका सोलमेट मिल गया और 4 जुलाई 2019 को नवाब शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

आरती छाबरिया-विशारद

आरती छाबरिया एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो हिंदी,तेलुगु,पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आवारा पागल दीवाना (2002) फेम अभिनेत्री ने मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित,जैकी श्रॉफ,अनिल कपूर अभिनीत फिल्म लज्जा (2001) से बॉलीवुड कॅरियर बनाया। उसके बाद वह 20 से अधिक फिल्मों में आइटम नंबर और सहायक अभिनेत्री के रूप में दिखाई दी। खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विजेता, आरती छाबरिया ने 24 जून 2019 को मॉरिशियस स्थित चार्टेड अकाउंटेंट विशारद बीडेसी से शादी कर ली। इस शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।

नुसरत जहान-निखिल जैन

बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहान भारतीय फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री से नेता बनी नुसरत जहान तब से लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, जब से वह बशीरहाट से संसद सदस्य चुनी गई हैं। नुसरत जहान ने तुर्की बेस्ड व्यवसायी निखिल जैन से शादी की। नुसरत जहान और निखिल जैन करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में तुर्की के शहर बोडरम में शादी के बंधन में बंधे।

प्रतीक बब्बर—सान्या सागर

प्रतीक बब्बर प्रसिद्ध अभिनेता राज बब्बर और महान अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक और सान्या सागर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। प्रतीक ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही और बसपा नेता पवन सागर की बेटी सान्या सागर के साथ 23 जनवरी 2019 को शादी की। शादी का रिसेप्शन सान्या के गृहनगर लखनऊ में हुआ था।

नीति मोहन- निहार पाड्या

निहार पांड्या एक मॉडल और अभिनेता हैं जिन्होंने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) फिल्म से बॉलीवुड पारी की शुरुआत की। वहीं निहार दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। दूसरी ओर नीति मोहन एक फेमस प्लेबैक सिंगर और मशहूर डांसर शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की बहन हैं। नीति मोहन और निहार पांड्या की शादी की शुरुआत 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) पर मेहंदी की रस्म के साथ शुरु हुई। दोनों ने इसी साल 16 फरवरी को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी रचाई।

बबीता फोगाट-विवेक

मशहूर महिला पहलवान बबीता ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विवेक सुहाग के साथ 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी हैं। यह शादी बेहद निजी समारोह में की गई। जिसमें दोनों परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

और कुछ जोड़े जुदा भी हुए…

बॉलीवुड की इन खूबसूरत शादियों के बीच इस साल कई ऐसी जोड़ियां भी रहीं जो शादी के कई साल बाद अलग हो गई। जी हां हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियां रहीं जिन्होंने शादी को तोड़कर सभी को सकते में डाल दिया।

दिया मिर्जा-साहिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और साहिल ने अपना 11 साल का रिश्ता खत्म कर दिया। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। जिसमें उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ने का ऐलान किया था। दीया मिर्जा और साहिल ने आपसी सहमती से ये फैसला लिया है। बता दें कि दोनों की शादी 18 अक्टूबर 2014 में हुई थी।

अर्जुन रामपाल- मेहर जेसिया

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का शादी के 21 साल बाद 18 नवंबर को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। बता दें कि दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों 20 साल की इस शादी से साल 2018 में आपसी सहमति के साथ अलग हो गए थे।

COMMENT