हाईलाइट्स 2019: कपिल शर्मा के अलावा इस साल इन सेलिब्रिटी के घर आई नन्ही खुशियां…

Views : 5336  |  0 minutes read

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा पिता बन गए हैं। गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल ने अपने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसके बाद उनके फैंस, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों से भी बधाईयों का तांता लग गया है।

कपिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए यह खुशखबरी दी है। कपिल ने लिखा, “हमारे घर बिटिया आई है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार, जय माता दी।“ इस ट्वीट के बाद उनके फैंस और कई सेलिब्रिटी ने उन्हें पापा बनने पर बधाई दी। कपिल के ट्वीट के बाद रकुल प्रीत, कूकू शारदा, गुरु रंधावा जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी।

गौरतलब है कि कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में एक भव्य हिंदू रिति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में टीवी, बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे शामिल हुए। कपिल शर्मा ही नहीं बॉलीवुड और टी.वी इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो इस साल माता-पिता बने।

अर्जुन रामपाल-गैब्रीला

पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल उस वक्ते सुर्खियों में आए जब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में वे मॉडल गैब्रिलिया के साथ थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वे तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही गैब्रीला ने एक बेटे को जन्म दिया। इससे पहले अर्जुन और मेहर की 20 साल की शादी से दो बेटियां- महिका और मायरा हैं।

ईशा देओल-भरत

इस साल 10 जून को अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए बताया कि उनके घर बेटी मिराया ने जन्म लिया। ईशा और भरत तख्तानी ने 2012 में शादी की। दोनों की पहला बच्चा राध्या 23 अक्टूबर,2017 को हुई थी।

एमी जैक्सन

मॉडल से अभिनेत्री बनी एमी जैक्सन को आखिरी बार फिल्म रोबोट 2.0 में देखा गया था। एमी ने इसी साल बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर George Panayiotou और न्यू बोर्न बेबी के साथ एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म तेज में नजर आई थी। समीरा ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। समीरा ने साल 2012 में अक्षय वर्दे से शादी की थी। जिसके तीन साल बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

सुरवीन चावला

अभिनेत्री ने 20 अप्रैल को एक बच्ची को जन्म दिया। सुरवीन और पति अक्षय ठक्कर ने अपनी इस बेटी का नाम ईवा रखा। सुरवीन ने इसकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की।

पूरब कोहली

पूरब कोहली और उनकी पत्नी लुसी 26 जनवरी, 2019 को एक बेटे के माता-पिता बने। जिसका नाम ओसियन नूर रखा। पूरब ने 2018 में गोवा में एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड लुसी पेटन से शादी की।

एकता कपूर

एकता कपूर ने इसी साल सरोगेसी से एक बच्चे की मां बनी हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ। जिसका नाम रवि रखा गया। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार है जब कोई सरोगेसी के जरिए सिंगर मदर बनी है।

छवि मित्तल

टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल ने 13 मई को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। छवि की शादी राइटर मोहित हुसैन के संग 2005 में हुई थी। उनकी छह साल की बेटी अरीजा है। छवि ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अर्हम रखा।

अंकित तिवारी

‘सुन रहा है ना तू’ जैसे सुपरहिट गाने से रातोंरात पॉप्युलर हुए सिंगर अंकित तिवारी के घर इसी साल एक बेटी ने जन्म लिया है। जिसका नाम आर्या तिवारी रखा है।

COMMENT