क्या साल 2019 में आने वाली ये फिल्में तोड़ पाएंगी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड ?

Views : 3127  |  0 minutes read

साल 2018 बॉलीवुड के लिए काफी खास रहा। इस साल जहां एक ओर कई बिग बजट फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया, तो वहीं कुछ छोटे बजट की फिल्मों ने सभी को चौंका दिया। अब दर्शकों को इंतज़ार है अगले साल आने वाली कुछ खास फिल्मों का। साल 2019 में भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। अगले साल दिसम्बर महीने तक के लिए डायरेक्टर्स ने अपनी डेट्स लॉक कर रखी हैं।

आइए एक नजर डालते हैं 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों और उनकी रिलीज डेट्स पर…

1- ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ :

manikarnika

कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। इस फिल्म में कंगना के जबरदस्त एक्शन के साथ ही पहली बार उनके डायरेक्शन का कमाल भी देखने को मिलेगा।

2- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा :

ek ladki ko dekha to

इस फिल्म के ज़रिए पहली बार रीयल लाइफ बाप—बेटी की जोड़ी पर्दे पर भी इसी रूप में साथ नज़र आएगी। सोनम कपूर और अनिल कपूर के अलावा फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर बेस्ड है। ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

3- गली बॉय :

gully boy

2018 में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर रणवीर सिंह 2019 में भी धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘गली बॉय’ में वो पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसकी कहानी मुंबई की सड़कों के रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

4- टोटल धमाल :

total dhamaal

धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टोटल धमाल’ अगले साल 22 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा नज़र आएंगें। ये फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी। फिल्म के ज़रिए माधुरी और अनिल भी लम्बे समय के बाद साथ दिखेंगें।

5- केसरी :

kesari

साल 1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी 21 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी-सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुए युद्ध में 21 सिख जवानों ने 10 हजार की तादाद वाली अफगानी सेना का कड़ा मुकाबला किया था।

6- कलंक :

kalank

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘कलंक’ 19 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैसे सभी झगड़ों की अफवाहों के बाद माधुरी और संजय को साथ देखना भी दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा।

7- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 :

SOTY 2

आलिया, सिद्धार्थ और वरूण को सफलता की सीढ़ियां चढ़ा चुकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का दूसरा भाग अगले साल 10 मई को रिलीज़ होगा। फिल्म में इस बार टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नज़र आएंगे। वहीं तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

8- भारत :

bharat

सलमान खान भी अगले साल एक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘भारत’ लेकर आ रहे हैं। कोरिया की मशहूर फिल्म ‘ओड टु माई फादर’ के इस हिंदी रीमेक में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और ये 5 जून को रिलीज होगी।

9 – ब्रह्मास्त्र :

brahmastra

अपने लव अफेयर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दोनों को पहली बार स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2019 के आखिरी महीने में 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

10- तख्त :

Takht

फिल्म मेकर करण जौहर अगले साल एक और मल्टी स्टारर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है तख्त। करण के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

इनके अलावा अक्षय कुमार की हाउासफुल 4, ऋतिक रोशन की सुपर 30, एबीसीडी 3, सड़क, मोगुल और किक 2 जैसी फिल्में भी अगले साल रिलीज़ होंगी। साथ ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की अनटाइटल्ड फिल्म भी 2019 में ही रिलीज़ होगी।

COMMENT