जानिए सबसे पहले कहां आता है न्यू ईयर और कौन सेलिब्रेट करता है सबसे लास्ट

Views : 3874  |  0 minutes read

दुनियाभर में नए साल की धूम मचेगी मगर दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां के लोग अब 2019 में प्रवेश भी कर चुके हैं। जी हां किरबाती नामक देश में न्यू ईयर का जश्न सबसे पहले मनाया जाता है जबकि अमेरिका के समोआ आइलैंड सबसे आखिरी में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाला देश है। दुनिया की अलग अलग जगहों पर उनकी भौगोलिक स्थितियों और टाइम जोन के अनुसार नया साल मनाया जाता है।

                                            तस्वीर न्यूजीलैंड की है जहां नववर्ष की शुरूआत हो चुकि है

भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे के हिसाब से किरबाती में नए साल का जश्न भी शुरू हो चुका है वहीं इसके बिलकुल विपरीत मंगलवार को जब भारत में शाम के साढ़े चार बजेंगे तब अमेरिका के सामोआ आइलैंड नए साल में प्रवेश करेगा। हमारी दुनिया 24 टाइम जोन में बंटी हुई है इसलिए कहीं दिन अलग होते हैं तो कहीं रात अलग। इस हिसाब से भारत और श्रीलंका नए साल में एकसाथ प्रवेश करते हैं तो हमसे पहले कोरिया, चीन, रूस जैसे देशों में नववर्ष की शुरूआत हो चुकी होती है। सबसे पहले नए साल में प्रवेश करने वाले किरबाती आईलैंड के बाद न्यूजीलैंड में नया साल आता है और इसके बाद धीरे धीरे आॅस्ट्रेलिया और बाकि सारे देशों में समय बदलता जाता है। अमेरिका सबसे आखिर में नया साल मनाने वाला देश है।

COMMENT