वंडर गर्ल : बीमारी के कारण कटे दोनों पैर, न्यूयॉर्क फैशन वीक में किया रैम्प वॉक, बनाया रिकॉर्ड

Views : 4232  |  0 minutes read
Daisy-May Demetre

लोग अक्सर अपनी जिंदगी में मौजूद विभिन्न कमियों का उलाहना देते रहते हैं। कोई भी काम ना होने पर किस्मत को दोष देने लगते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो जिंदगी की परेशानियों को अपने हौसलों से छोटा बना देते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच रखते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है नौ साल की डेजी डिमेट्री की। छोटी सी उम्र में परेशानियों को हराकर डेजी आज सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है और हर उम्र के लोगों को इंस्पायर कर रही है। आइए आपको इस छोटी सी बच्ची की कहानी बताते हैं…

गर्भ में ही हो गई थी गंभीर ​बीमारी

दरअसल नौ साल की डेजी ने हाल न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैम्प वॉक करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आप सोच रहे होंगे इसमें रिकॉर्ड बनने वाली क्या बात है? दरअसल डेजी के दौनों पैर नहीं हैं, वे आर्टिफिशियल पैरों की मदद से इस फैशन वीक का हिस्सा बनीं। बर्मिंघम की रहने वाली डेजी गर्भ में थी तब डॉक्टर्स ने उनके पैरेंट्स को बताया कि उनका बेबी एक गंभीर बीमारी Fibular Hemimelia से ​पीड़ित है, इसकी वजह से हड्डियों का विकास नहीं हो पाता। एक पैर में हड्डी नहीं है और दूसरे पैर की हड्डी भी ज्यादा विकसित नहीं है। ऐसे में जन्म के बाद 18 माह की उम्र में डेजी की आठ घंटे सर्जरी करके दोनों पैर काट दिए गए।

डेजी के लिए इस तरह सर्वाइव करना बेहद मुश्किल था। जब डेजी धीरे धीरे समझदार हुई तो उनसे अपनी इस कमी को अपनी ताकत बनाना शुरू कर दिया। आर्टिफिशियल पैरों के सहारे डेजी ने अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना शुरू किया। मॉडलिंग की दुनिया से आकर्षित डेजी ने आठ साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

Lulu ब्रांड के लिए किया वॉक

Daisy-May Demetre

डेजी ने रविवार को न्यूयॉर्क फैशन वीक में Lulu ब्रांड के लिए रैम्प वॉक किया। ऐसा करके उन्होंने कम उम्र में आर्टिफिशियल पैर के साथ रैम्प वॉक करने का नया रिकॉर्ड बना लिया। रैम्प पर उनके साथ उनकी 11 साल की बहन इला भी नज़र आईं।इसके अलावा डेजी Nike और Boden जैसे ब्रांड के लिए भी कैंपेन कर चुकी है। इस महीने डेजी पेरिस फैशन ​वीक में भी हिस्सा लेंगी।

Daisy-May Demetre

 

COMMENT