अपने पति से उम्र में ही नहीं पैसों के मामले में भी ज्यादा बड़ी हैं प्रियंका

Views : 5098  |  0 minutes read
nick jonas and priyanka chopra

दिसम्बर की पहली तारीख़ बी-टाउन के लिए काफी यादगार रही। मुंबई में एक तरफ़ जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का तीसरा वेडिंग रिसेप्शन चल रहा था, वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और उनके अमरीकन मंगेतर निक जोनस की शादी हो रही थी। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद 2 दिसम्बर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज़ से सात फेरे लिए और हाल ही दोनों के जीवन के इस यादगार लम्हे की खूबसूरत तस्वीरें सभी के सामने आईं हैं।

प्रियंका बॉलीवुड के साथ इन दिनों हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं और लगातार काम कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी सिंगिंग से ही हुई थी। 2012 में प्रियंका का पहला गाना In My City आया था, जिसमें उन्होंने एक स्मॉल टाउन गर्ल से स्टार बनने तक के सफ़र को काफी ख़ूबसूरती से पेश किया था। इसके बाद Exotic और I Can’t Make You Love Me जैसे गानों के ज़रिये भी प्रियंका ने सुर्खियां बटोरीं थीं।

QUANTICO

प्रियंका और निक दोनों ही हाई प्रोफाइल सेलेब्रिटी है। लेकिन प्रियंका अपने देश के साथ—साथ विदेश में भी अलग पहचान रखती हैं। साल 2015 से 2018 के बीच प्रियंका ने अमरीकन टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़ंस में मुख्य भूमिका निभायी, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस के सेलेब्रिटी सर्किट में एक खास मुकाम दिला कर ग्लोबल सेलेब्रिटी बना दिया। उन्होने हॉलीवुड के एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच से हॉलीवुड सिनेमा में अपने कॅरियर की शुरूआत की थी।

इधर, बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ ही प्रियंका फ़िल्म प्रोडक्शन भी कर रही हैं। नवंबर 2017 में फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में प्रियंका 97 स्थान पर आयी थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सलाना आमदनी 10 मिलियन डॉलर यानि लगभग 64 करोड़ रूपये आंकी गयी थी। यह आमदनी एक जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच थी। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में प्रियंका की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर यानि क़रीब 200 करोड़ रूपये बतायी गयी थी।

nick jonas

वहीं प्रियंका के होने वाले दूल्हे निक जोनस पेशे से सिंगर हैं। म्यूज़िक वीडियोज़ के अलावा निक ने अमरीकन टीवी और फ़िल्मों में भी काम किया है। 2017 में आयी ‘जुमानजी- वेल्कम टू जंगल’ में निक एक ख़ास भूमिका में नज़र आ चुके हैं। संयोग से इस फ़िल्म में भी लीड रोल में ड्वेन जॉनसन ही थे। अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ की कमाई का हिसाब रखने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, निक की नेट वर्थ क़रीब 25 मिलियन डॉलर यानि लगभग 171 करोड़ रूपये है।

इन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने होने वाले पति से अधिक मालदार हैं। लेकिन शादी के बाद के हालातों की अगर बात करें तो इन दोनों की संयुक्त संपत्ति 300 करोड़ रूपये से अधिक हो जाएगी। बता दें कि प्रियंका और निक की पहली मुलाक़ात 2017 में मेट गाला इवेंट में हुई थी। हालांकि प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें पहली बार इसी साल मई में सार्वजनिक हुई थीं। इसके बाद अगस्त में प्रियंका ने निक के साथ मुंबई में सगाई और रोका किया था।

COMMENT