क्या है ‘फिट इंडिया अभियान’ जिसकी हो रही है चर्चा, खेल दिवस पर पीएम मोदी ने किया लॉन्च

Views : 5742  |  0 minutes read
chaltapurza.com

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरुवार 29 अगस्त, 2019 को ‘फीट इंडिया अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान को पीएम मोदी ने खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थ‍ित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लॉन्च किया। मूवमेंट की शुरुआत करने के बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमें हॉकी के जादूग़र मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है। फिट इंडिया अभियान के जरिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना है लक्ष्य

पीएम मोदी ने अभियान को लॉन्च करते हुए कहा कि न्यू इंडिया में देश के हर नागरिक को फिट करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज देश की जरूरत है कि फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाया जाए। साथ ही स्पोर्ट्स में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उससे उनका हौसला बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने स्पोर्ट्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने और फिट रहने का फंडा हमारे पूर्वजों के समय से चलता आ रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि फिटनेस हमारे जीवन के तौर तरीकों का अभिन्न अंग रहा है, लेकिन समय के साथ फिटनेस को लेकर सोसाइटी में उदासीनता भी आती रही है। उन्होंने इस दौरान संस्कृत का श्लोक सुनाया और फिटनेस के कई लाभ गिनाएं।

chaltapurza.com

बदलावों के लिए प्रेरित करना ही फिट इंडिया मूवमेंट

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति पैदल चल लेता था, कुछ ना कुछ फिटनेस के लिए करता ही था, लेकिन आज टेक्नोलॉजी की वजह हमें पता चल रहा है कि कितने कदम चल दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में डायबिटीज जैसी अनेक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। बच्चे भी इससे पीड़ित हो रहे हैं, नौजवानों को 40-50 साल में ही हार्ट अटैक आ रहा है। ये लाइफस्टाइल से जुड़ी घातक बीमारियां हैं। हम दैनिक दिनचर्या में बदलाव कर इनसे बच सकते हैं। इन बदलावों के लिए प्रेरित करना ही फिट इंडिया मूवमेंट है।

पीएम बोले कि व्यायाम और फिटनेस रोजमर्रा की ज़िंदग़ी में चर्चा का मुख्य विषय बनना चाहिए। दुनियाभर में ऐसे अभियानों में इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। हमारा पड़ोसी देश चीन भी हेल्दी चाइना 2030 मूवमेंट पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी लेकिन हर परिवार को इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। लॉन्चिंग कार्यक्रम में खेल मंत्री किरण रिजिजू, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रमेश पोखरियाल निशंक, युवा मामले विभाग के सचिव सुश्री उपमा चौधरी, खेल विभाग के सचिव राधेश्याम जौलाना, भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े सेलेब्रिटी और विभिन्न हिस्सों से आए फिटनेस आइकॉन मौजूद रहे।

chaltapurza.com

क्या है फीट इंडिया कैंपेन?

फीट इंडिया अभियान भारत सरकार का एक ऐसा मूवमेंट है, जिसके माध्यम से देश के 130 करोड़ लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक किया जाना है। इस अभियान का उद्देश्य आज के दौर में बढ़ रही कई तरह की बीमारियों से लोगों को बचाना है। अभियान के जरिए देशभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर फिटनेस पर विशेष फोकस किया जाएगा। खेल मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, अभियान का पहला साल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा।

Read: अजय देवगन ने ख़रीदी देश की सबसे महंगी सुपर लग्जरी एसयूवी, जानें क्या है इसकी ख़ासियत?

दूसरे साल में पौष्टिक भोजन और खाने की आदतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जबकि अभियान के तीसरे साल में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर फोकस होगा। चौथा साल स्वस्थ जीवन शैली की आदतें, स्वास्थ्य के अनुकूल चीजें और सेवाओं को आदत में शामिल करने पर केंद्रित रहेगा। फिट इंडिया मूवमेंट के लिए अलग से सचिवालय बनाने का प्रस्ताव भी है।

COMMENT