ऐसा क्या ख़ास है 8.93 करोड़ के इस परफ्यूम में जो चर्चा का विषय बना हुआ है?

Views : 5650  |  0 minutes read
chaltapurza.com

एक तरफ जहां दुनिया में गरीब लोगों की बड़ी आबादी है वहीं, दूसरी ओर अमीरियत के बादशाहों की एक अलग ही दुनिया है। सऊदी अरब एक ऐसा देश है जो अपने अमीर शेखों की लग्जीरियस लाइफ स्टाइल और महंगे शौकों के लिए जाना जाता है। सऊदी अरब के साथ ही दुनियाभर में पिछले कुछ वर्षों से परफ्यूम और डियोडरेंट का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अब उपभोक्ता अपनी पसंदीदा सुगंध के लिए महंगे परफ्यूम खरीदते हैं। इसके लिए सक्षम लोगों को चाहे कितना ही धन खर्च करना पड़े। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि अमीर लोग कुछ महंगे शौकों के आदी होते हैं। उनमें लाइफ स्टाइल का हिस्सा रहने वाला परफ्यूम भी एक है। ऐसे में आइये जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम कौन सा है और आज कल यह क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है..

chaltapurza.com

यूएई का सबसे महंगा परफ्यूम बनाने का दावा

यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बनाया है। इस परफ्यूम का नाम शुमुख है। अरबी में शुमुख का मतलब सबसे योग्य होता है। शुमुख परफ्यूम के तीन लीटर परफ्यूम की कीमत 12 लाख 95000 डॉलर यानी कि करीब 8.93 करोड़ रुपए है। दुनिया के इस सबसे महंगे परफ्यूम को असगर अदम अली ने बनाया है। परफ्यूम निर्माता कंपनी ने बताया है कि इसे बनाने में करीब तीन साल का समय लगा है और इस दौरान परफ्यूम को 494 बार इसका परीक्षण किया गया।

chaltapurza.com
शुमुख को रखने के लिए इटालियन मुरानो क्रिस्टल की विशेष बोतल बनाई

मीडिया ख़बरों के मुताबिक़, शुमुख परफ्यूम को रखने के लिए इटालियन मुरानो क्रिस्टल की एक विशेष बोतल बनाई गई है। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसे सोने के बाज, अरब के घोड़े, गुलाब और एक ग्लोब से डेकोरेट किया गया है। इसमें 38.55 कैरेट के 3571 हीरे, 18-कैरेट गोल्ड के 2.5 किलो का स्वर्ण मोती और 5.9 किलो शुद्ध चांदी का भी इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि यह वह बोतल है, जिसने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

Read More: एक कलाकार ने इस वजह से बना दीं सोने और चांदी की ‘EVM’ मशीन?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इससे पहले सबसे महंगा परफ्यूम क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इंपीरियल मैजेस्टी है। साल 2005 में क्लाइव परफ्यूम की मात्र 10 बोतल को रिलीज किया गया था। एक बोतल में 500 मिलीलीटर परफ्यूम भरा गया था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 5000 डॉलर यानी करीब 89 लाख रुपए थी। इसके बाद अब यूएई की कंपनी ने शुमुख परफ्यूम बना इसे सबसे महंगे परफ्यूम होने का दावा किया है।

COMMENT