अपनी शादी की पहली सालगिरह पर विरूष्का ने साझा किए कुछ बेहद खास लम्हे

Views : 7073  |  0 minutes read
virat-anushka

बॉलीवुड में इन दिनों कई कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं ये तो हम सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही वो कपल हैं, जिन्होने शादियों के इस ट्रेंड की शुरूआत की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

हालांकि अनुष्का और विराट की शादी पूरी तरह से प्राइवेट थी, जिसमें सिर्फ फैमिली शामिल थी। मगर शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा है। वैसे शादी के बाद से ही अनुष्का और विराट की तस्वीरें बेस्ट कपल गोल्स दे रही हैं। उन्हें कई खूबसूरत पिक्चर्स को उनके फैंस कॉपी करने की कोशिश करते आए हैं।

अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर विरुष्का ने ट्वीट कर शादी के खास पलों को याद किया। दोनों ने अपनी शादी की कुछ अनसीन पिक्चर्स अपने सोशन मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ विराट ने लिखा ​कि विश्वास नहीं होता, एक साल हो गए। लग रहा है जैसे कल की बात हो। समय तेजी से बीता है, सालगिरह की शुभकामनाएं मेरी बेस्ट फ्रेंड और जीवनसाथी।’

दूसरी तरफ अनुष्का ने अपनी शादी का एक विडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर समय बीतने का आपको पता नहीं चलता तो यह आपके लिए जन्नत है। अगर आप एक अच्छे इंसान से शादी करते हैं तो यह जन्नत है।’ इन पिक्चर्स में दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। उनके फैंस और कई सैलिब्रिटीज़ अनुष्का और विराट को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

COMMENT