तोड़ दिया माल्या का प्राइवेट प्लेन, कभी था उनकी शान

Views : 4417  |  0 minutes read

​फरार, भगोड़ा, फ्रॉट, चीटर, अय्याश और ना जाने क्या शब्द विजय माल्या को दिए जा चुके हैं। देश से भागे हुए माल्या की बची सम्पत्ति के जरिए सरकार अपनी रकम निकालने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कभी उनकी शान का प्रतीक रहा प्राइवेट जेट ए319 को तोड़ा जा रहा है।

मुम्बई में एयर इंडिया के हैंगर में इस प्लेन को डिस्मेंटल करने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि माल्या के विदेश भागने के बाद सर्विस टैक्स अथॉरिटी ने इस विमान को अटैच कर लिया था। इसके बाद इसकी नीलामी की गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि तीन बार इस प्लेन को नीलाम करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

आखिरकार फ्लोरिडा की एविएशन मैनेजमेंट सेल्स कंपनी (AMS) ने इसे खरीदा। कंपनी ने विमान को 34 करोड़ रुपए में खरीदा। अब विमान को खोलकर इसके पुर्जे फ्लोरिडा भेजे जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने ही एयर इंडिया को विमान को तोड़ने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विजय माल्या का विमान नीलाम करके तोड़ा जा रहा है। इससे पहले विजय माल्या का जेट नीलाम कर तोड़ा गया था।

बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये के अलावा माल्या पर 800 करोड़ रुपए का सर्विस टैक्स भी बकाया था।

COMMENT