भारतीय नौसेना के मैटेरियल प्रमुख नियुक्त किए गए वाइस एडमिरल एसआर सरमा

Views : 3960  |  3 minutes read
Indian-Navy-Material-Chief

जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस नियुक्त करने के बाद से तीनों सेनाओं में विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्तियां बिना देरी किए हो पा रही हैं। अब वाइस एडमिरल एसआर सरमा को भारतीय नौसेना का मैटेरियल प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी जिम्मेदारी मंगलवार को दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले वाइस एडमिरल एसआर सरमा फ्लैग अधिकारी के रूप में नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (आईटी और सिस्टम) के सहायक प्रमुख के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

विभिन्न जहाजों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं वाइस एडमिरल शरमा

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय नौसेना में बतौर अधिकारी कार्यरत वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने अपने अब तक के कॅरियर के दौरान विंध्यगिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर जहाजों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड्स और नई दिल्ली में मुख्यालय उन्नत सामरिक पोत कार्यक्रम और नौसेना मुख्यालय में कई चुनौतीपूर्ण कार्य भी पूरे किए हैं।

Read More: श्रीनगर सीआरपीएफ सेक्टर की पहली महिला आईजी बनीं चारू सिन्हा

COMMENT