वाणी कपूर की बिकनी पर लिखा था राम का नाम, पहले ट्रोल हुई अब थाने में पहुंचा मामला

Views : 5674  |  0 minutes read

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई अभिनेत्री वाणी कपूर एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। ‘वार’ मूवी की सक्सेस के बाद से वाणी सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।

बिकनी पर लिखा था ‘ हरे राम’

कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बिकनी टॉप में तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें भगवान राम का नाम लिखा हुआ था। इस तस्वीर से लोग भड़क गए और उनकी जमकर आलोचना की। इस तस्वीर के लिए उनको इंस्टाग्राम पर भी ट्रोल किया गया। वाणी की इस बिकनी पर ‘हरे राम’ लिखा हुआ था। लोगों ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस बिकनी फोटो को लेकर वाणी को इतना ट्रोल किया गया कि आखिरकार उन्होंने ये तस्वीर अपने अकाउंट से डिलीट कर दी।

पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला

अब यही मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाणी के खिलाफ मुंबई में एन.एम जोशी मार्ग स्थिति थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर रमा सावंत नाम की एक महिला ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाणी को बयान दर्ज कराने के लिए स्टेशन बुलाया था।

इस मामले में वाणी कपूर की प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। फिलहाल वाणी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। वॉर की सक्सेस के बाद अब वाणी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार वाणी रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही है।

COMMENT