मुंबई के V Unbeatable डांस ग्रुप ने America’s Got Talent- 2 जीतकर रचा इतिहास

Views : 4248  |  3 min. read

मुंबई के एक डांस ग्रुप ने सात समंदर पार अमेरिका में जीत का डंका बजाया है। वी अनबीटेबल नाम के इस डांस ग्रुप ने अमेरिका के सबसे लोकप्रिय टैलेंट शो अमेरिका गॉट टैलेंट का दूसरा सीजन में जीत हासिल की है। इस ग्रुप ने सोमवार को यूएस शो में अपनी जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय गौरव पाया।

सोशल मीडिया पर शो के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ग्रुप के मेंबर रिजल्ट सुनने के बाद एक-दुसरे को गले लगाते देखे जा सकते हैं। जीत की ट्रॉफी लेते समय ऑडियंस समेत शो के तीनों जजों ने वी अनबीटेबल ग्रुप को स्टैंडिग ओवेशन दिया।

पहले सीजन में रहें चौथे स्थान पर

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप मुंबई के 29 डांसर्स से बना है। वी अनबीटेबल डांस ग्रुप पहली बार 2019 में अमेरिका गॉट टैलेंट में दिखाई दिया। जिसके बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जानें लगा। शो में ग्रुप ने जज ड्वेन वेड से गोल्डन बजर भी जीता और शो में चौथे स्थान पर रहा। वी अनबीटेबल ने यहीं हार नहीं मानी वो एक बार फिर पूरे जोश और होश के साथ इस सीजन में वापसी की और जीत की ट्रॉफी अपने नाम भी की।

रणवीर सिंह भी हैं फैन

ग्रुप को भारतीय दर्शकों का भी अपार समर्थन मिला है। यहां तक कि, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिनाले में जगह बनाने पर एक वीडियो शेयर कर ग्रुप को शुभकामनाएं और मोटिवेट किया था।

 

 

COMMENT