यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, लड़कियों का टॉप-4 रैंक पर कब्जा

Views : 546  |  3 minutes read
UPSC-CSE-2022-Final-Result

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले यूपीएसी टॉपर्स 2022 की लिस्ट और उनके फाइनल मार्क्स देख सकते हैं। आयोग ने इसकी पीडीएफ फाइल अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट हैं टॉपर इशिता

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली इशिता किशोर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट हैं। वहीं, गरिमा लोहिया ने दूसरी, उमा हरथी ने तीसरी और स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की है। इशिता किशोर ने टॉप किया है। गरिमा लोहिया और उमा हरीथी एन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया गया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। इसमें 613 पुरुष और 320 महिला कैंडिडेट्स हैं। जनरल केटेगरी के सेलेक्ट कैंडिडेट्स की संख्या 345 है। जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसके अलावा 178 कैंडिडेट्स को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

पांच लाख से अधिक ने दिया था प्रीलिम्स

बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 के प्रीलिम्स में 5 लाख से अधिक कैंडिडेट्स बैठे थे। इसका सितंबर 2022 में मेन्स हुआ था, जिसमें 13 हजार 90 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2 हजार 529 कैंडिडेट पास हुए और इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू जनवरी से मई के बीच हुआ था। गौरतलब है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी के लिए हर साल लाखों लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन इसमें बहुत कम अभ्यर्थी सफल हो पाते हैं।

Read: केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपये देगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ये है वजह

COMMENT