वीडियो: आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन विकेटों के पीछे भारतीय खिलाड़ियों के सही मजे ले रहे हैं

Views : 3133  |  0 minutes read

आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन विकेटों के पीछे अपना और दूसरों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। पेन ने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी कर रहे भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को खूब छेड़ा। दरअसल पेन ने हाल ही में भारतीय वनडे टीम में शामिल किए गए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर पंत पर निशाना साध दिया। विकेट के पीछे से पेन ने पंत से कहा कि ‘ महेन्द्र सिंह धोनी टीम में वापस आ गए हैं अब तुम्हारा क्या होगा, चलो आओ बिग बैश लीग में मेरी टीम होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेल लो’ पेन की बात पर पंत ने अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी इसके बाद पेन फिर से शुरू हो गए और उन्होनें पंत से कहा ‘क्या अब घर जाकर बच्चे संभालोगे’ पेन के इतना कहते ही कमेंट्री बॉक्स में जमकर ठहाके लगने लगे।

पहले वीडियो देख लीजिए

 

इससे पहले पेन ने भारतीय बल्लेबाज  रोहित शर्मा को भी उकसाने की कोशिश की। पेन ने अपने साथी खिलाड़ी एरोन फिंच से कहा कि ‘मैं वैसे तो राजस्थान रॉयल्स का सपोर्ट करता हूं मगर मुंबई इंडियंस जिसके तुम बहुत बड़े प्रशंसक हो उसे एक शर्त पर सपोर्ट करूंगा अगर रोहित मुझे इस ओवर में एक छक्का मार के दिखाए तो। पेन की बात सुनकर रोहित शर्मा के पास मुस्कुराने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। बता दें कि इस मैच में रोहित ने भारत के लिए 63 रनों की नाबाद पारी खेली है।

ये रहा वो वीडियो:

 

https://twitter.com/Surana9Naveen/status/1078140698174652416

COMMENT