संपर्क टूटा है हौसला नहीं रुका विक्रम है इसरो नहीं…पढ़िए ऐसे ही कुछ शुभकामनाओं से भरे संदेश

Views : 5196  |  0 minutes read

एक ऐतिहासिक जीत की ओर भारत के बढ़ते कदम उस वक्त थम गए जब इसरो से चंद्रयान-2 का संपर्क टूट गया। जिसे लेकर  देश में आज हर नागरिक के दिल में मायूसी छाई हुई है। भले ही इस मिशन में देश को सफलता नहीं मिली हो मगर इसरो का अथक मेहनत और उत्कृष्ट प्रयास सराहनीय है। स्वंय प्रधानमंत्री ने इसरो के इस मिशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा विज्ञान में हार या  जीत नहीं होती। केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं। मोदी जी के अलावा देशवासी भी इसरो को बधाई और शुभकामनाएं दे रहें है, और हौसला अफजाही कर रहे हैं। देखें ऐसे ही मैसेज।

1.धन्यवाद इसरो!! आपने इतिहास रचा है

आपने अनगिनत गौरवमयी क्षण दिए है

हम सब आपके साथ हैं।

2.वो चांद है नखरे तो करेगा ही

इसरो का इश्क भी जुनूनी है

लौट कर फिर से आएगा ही।।

3.चंद्रयान-2 में इसरो की अथक मेहनत और उत्कृष्ट प्रयास के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं

पूरे देश को आप पर गर्व है।

4.विज्ञान में विफलता नहीं होती

केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं

5.चांद ना छू पाए हो आसमान में, पर

दिल छू लिया इसरो ने सारे जहां में

6.इसरो तो तभी जीत गया था

जब देशवासी रात के 2 बजे इसकी सफलता की दुआ मांग रहे थे।

7.संपर्क टूटा है हौसला नहीं

इसरो की कोशिशों पर पूरे देश को गर्व है

8.संपर्क टूटा है हौसला नहीं

रुका विक्रम है इसरो नहीं।

9.जिंदगी की यही रीत है

हार के बाद ही जीत है।

10.संपर्क टूटा है पर उम्मीदें नहीं टूटी

हिम्मत नहीं टूटी, हौसला नहीं टूटा

11.क्या हुआ जो संपर्क टूट गया

इसरो पर भरोसा बरकरार रहेगा

12.गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में

वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।

संपर्क टूटा है हौसला नहीं।

13.प्रैक्टिकल-ऑब्जर्वेशन-रिजल्ट-रिसर्च

विज्ञान की यही परिभाषा है!

हार या जीत नहीं।

14.चंद्रयान-2 मिशन का प्रयास छोटी उपलब्धि नहीं है

हमें इसरो पर गर्व है।

15.इसरो के प्रयास को सलाम है,

आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है

यहीं तुम्हारी सबसे बड़ी जीत है।

16.ख्वाब टूटा है, हौसला नहीं।

कल फिर कोशिश होगी क्योंकि

हमारे हौसले अभी जिद्दी हैं।

COMMENT