वीडियो: सियाचिन ग्लेशियर पर जमा देने वाली ठंड के बीच इंडियन आर्मी ने दिखाया पाकिस्तानी गाने पर जोरदार डांस

Views : 4900  |  0 minutes read

माइनस 20 डिग्री से भी नीचे गिरते पारे के बीच देश की सुरक्षा कर रहे हमारे देश के जवानों का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर के 1987 में आए हिट सॉन्ग ‘हवा हवा’ पर देश के जवानों ने डांस कर अपना दूसरा पहलू दिखा दिया है। भारतीय सेना के इस डांस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो सियाचिन स्थित भारतीय सेना की एक पोस्ट पर बर्फ में डांस करते हुए ठंड के मजे ले रहे हैं। वीडियो में सेना के जवान ने अपने हाथ में एक डॉग भी ले रखा है और उसे भी डांस करा रहा है। सेना के ऐसे हौंसले देखकर देश के लोग उन्हें दिल से सलाम कर रहे हैं।

 

 

बता दें कि दुनिया के सबसे उंचे युद्धस्थल सियाचिन पर आम इंसान का जीना बेहद ही मुश्किल है। सर्दियों के मौसम में यहां पारा माइनस 40 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। यहां की विकट परिस्थितियों में रहकर हमारे जवान दुश्मन की एक एक हरकत पर 24 घंटे नजर रखते हैं। कारगिल युद्ध के बाद से अब सालभर ही देश की सेना को यहां चौकी बनाकर रहना पड़ रहा है। यहां हालात ऐसे है कि जवानों को पानी पीने के लिए उसे पहले गर्म करना पड़ता है और यहां नहाने के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता है।

COMMENT