हर कपल के बीच होते हैं झगड़े, समाधान का नजरिया बताता है कि आप कितने समझदार हैं

Views : 5565  |  0 minutes read

जरूरी नहीं की सारे कपल्स एक खुशहाल जीवन जीते हों। बच्चे, पैसा, ससुराल और ऑफिस वर्कलोड ऐसे कई कारण हैं जो कपल्स के रिश्तों में भूचाल लाने का काम करते हैं। वहीं ऐसे कई मैच्योर कपल्स भी हैं, जो झगड़ने की बजाय समाधान में अपने रिश्ते को और संवारने का काम करते हैं।

रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक रिसर्च हुई है। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि खुशहाल जोड़े झगड़ने की बजाय आपसी चर्चा के साथ समाधान का नजरिया अपनाते हैं। यह रिसर्च झगड़ने वाले जोड़ो और खुशहाल जोड़ो के बीच की गई है।

अमेरिका में टेनेसी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्ययन लेखक एमी राउर ने बताया, जो कपल्स झगड़े को सुलझा लेते हैं तो उन्हें गंभीर मुद्दों को सुलझाने का आत्मविश्वास भी मिलता है। जो सफल वैवाहिक जीवन की चाबी है।

इस शोध के लिए टीम ने कपल्स के दो अलग अलग ग्रुप बनाए। इसमें 57 जोड़े मध्य उम्र के लिए गए जिनकी शादी को 10 साल से कम का समय हुआ था। इसके अलावा 64 जोड़े अधिक उम्र के थे जिनकी शादी को 40 साल से अधिक हो चुके थे। इसमें कपल्स के मुद्दों पर विचार किया गया। इस रिसर्च में शामिल होने वाले ज्यादातर शिक्षित कपल्स ने खुद को खुशहाल बताया।

रिसर्च में कपल्स को उनके छोटे से लेकर गंभीर मुद्दों के बारे में पूछा गया। रिसर्च में सामने आया कि कपल्स के बीच अवकाश, घरेलू, स्वास्थ्य, पैसा, कम्यूनिकेशन जैसे पॉइंट झगड़े के कारण सामने आए। रिसर्च में शामिल होने वाले सभी कपल्स ने जलन, धर्म और परिवार के मुद्दों को कम गंभीरता की श्रेणी में रखा। इस रिसर्च के मुताबिक कपल्स को झगड़ने, एक दूसरे से बातचीत बंद करने की बजाय उस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जो उनके हेल्दी रिलेशनशिप को जिंदगीभर बनाए रखेगा।

COMMENT