टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बने पिता, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

Views : 3822  |  3 minutes read
Virat-and-Anushka-Baby

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पैरेंट बन गए हैं। उनके घर एक नए मेहमान ने दस्तक दे दी है। पितृत्व अवकाश लेकर ऑस्ट्रेलिया छोड़ भारत लौटे कोहली ने सोमवार को बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी अनुष्का ने सोमवार को बेटिया को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई। इसकी जानकारी विराट कोहली ने खुद एक ट्वीट कर पुष्टि की। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कपल ने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है।

फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

विराट ने वर्ष 2017 में अनुष्का से इटली में की थी शादी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल में पिछले हफ्ते ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के पास वाली क्लिनिक में गए थे और इसके बाद उन्होंने साथ में खाना खाया था। इस दौरान अनुष्का बेबी बंप के साथ काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। एक आलीशान रिजॉर्ट में हुई इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस कपल ने बाद में दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिस्पेशन दिए।

नुसरत जहां ने 7 साल के एक्टिंग कॅरियर के बाद राजनीति में भी मारी एंट्री, देखिये ग्लैमरस तस्वीरें

COMMENT