सामने आए शादी के वो खूबसूरत लम्हे, दीपिका—रणवीर ने दिखाई ये खास झलक

Views : 5055  |  0 minutes read
ranveer dipika wedding

बॉलीवुड के नए नवीले कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं मंगलवार सुबह बेंगलुरू में होने जा रहे अपने रिसेप्शन के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान एयरपोर्ट उन्होने सभी मीडिया के सामने खुलकर पोज़ दिए। दोनों अपने आॅफ व्हाइट अवतार में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

14—15 नवंबर को हुई इस शादी की तस्वीरों को फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे में अब दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस के लिए ये खास तोहफा अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिये शेयर किया है, जिसमें उनकी शादी की बेहद खूबसूरत यादें नज़र आ रही हैं।

ranveer dipika wedding

इन तस्वीरेां में रणवीर और दीपिका की मेंहदी से लेकर दोनों रिवाजों से हुई शादी के कुछ खास पल नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी ब्यूटीफुल ब्राइड दीपिका से अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगें। देखिए इनकी एक खास झलक :

 

 

ranveer dipika wedding

इस दौरान रणवीर और दीपिका बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। जहां रणवीर मेंहदी की रस्म के दौरान खुल कर झूम रहे हैं, वहीं दीपिका भी अपने ही अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

पिक्चर्स में दुल्हन के लिबास में दीपिका बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। उन्होने लाल रंग का जोड़ा पहना है। दीपिका ने अपनी हैंडल से वो पल भी शेयर किया है, जिसमें रणवीर उनकी मांग भर रहे हैं।

wedding day

शादी की रस्मों के दौरान दीपिका और रणवीर दोनों ही काफी मस्तीभरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर डायरेक्टर करण जोहर ने भी कमेंट में कहा कि ये तस्वीरें देख कर उनका भी शादी करने का मन कर रहा है।

COMMENT