​वेडिंग सीजन में हिट रहेगी माथा पट्टी, दीपिका के स्टाइल की डिमांड

Views : 4640  |  0 minutes read

बॉलीवुड हमेशा से फैशन को इंस्पायर करता है। पिछले दिनों ​हुई दीपिका पादुकोण—रणवीर सिंह की शादी में दीपिका के स्टाइल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। खासकर उनकी माथा पट्टी उन्हें डिफरेंट लुक दे रही थी। उनसे पहले अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, बिपाशा बसु ने भी डिफरेंट स्टाइल माथा पट्टी कैरी थी। ​फैशन फोरकास्ट के अनुसार इस वेडिंग सीजन भी माथा पट्टी का ट्रेंड इन रहेगा। आइए जानते हैं डिफरेंट माथा पट्टी स्टाइल के बारे में…।

इलैब्रेटेड माथा पट्टी

 


यह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पहनने के बाद काफी ट्रेंड में आई है। बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा और अब दीपिका पादुकोण इन सभी फिल्मी सितारों ने अपने ब्राइडल लुक को इलैबोरेट माथा पट्टी से स्पेशल बनाया। ये माथा पट्टी काफी भारी होती है और हर तरह से रॉयल लुक देती है।

मल्टी लेयर्ड माथा पट्टी

मल्टी लेयर्ड माथा पट्टी काफी ट्रेंड में है। ये माथा पट्टी क्लासी लुक देती है। बॉलिवुड सिलेब्रिटी सोनम कपूर ने अपनी शादी में यही माथा पट्टी पहनी थी जिससे उनका लुक काफी डिफरेंट और एलिगेंट लग रहा था।

थ्री चेन माथा पट्टी

ये माथा पट्टी भी काफी डिफरेंट होती है लेकिन लाइट वेट होती है। मांग टीका से अटैच थ्री चेन माथा पट्टी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस माथा पट्टी की सबसे खास बात ये है कि आप इसे शादी के अलावा दूसरे मौकों पर भी कैरी कर सकती हैं।

वन साइडेड माथा पट्टी

ये बाकी माथा पट्टी से बिल्कुल अलग है। ये आपके सिर के केवल एक हिस्से में लगाई जाती है। इससे सबसे अलग ब्राइडल लुक मिलता है। ये देखने में काफी हेवी होती है लेकिन इसे कैरी करना काफी आसान है।

 

COMMENT