शशि थरूर ने ट्विट किया अपना शेक्सपियर लुक तो सोशल मीडिया पर उड़ा जमकर मजाक

Views : 4300  |  0 minutes read

कांग्रेस के सांसद और इंग्लिश राइटर शशि थरूर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। शशि थरूर अब अपने शेक्सपियर लुक को लेकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल शशि थरूर की लेखनी के एक फैन ने उनको शेक्सपियर का लुक ​दिया है। इन दिनों फेस ऐप्प जैसे कई एप्लीकेशन चल रहे हैं जिसमें आपके चेहरे को कोई भी भेष दिया जा सकता है। ऐसे ही किसी ऐप्प की मदद से शशि थरूर के फैन ने उनको शेक्सपियर बना डाला है।

बस इस तस्वीर में ​शशि थरूर बिना मूछों वाले लुक में हैं ज​बकि शेक्सपियर की मूंछे थी। शशि थरूर के पास ये फोटो वॉट्सएप्प पर आई थी। उसके बाद थरूर ने अपने ही ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया है। शेक्सपियर लुक वाली उनकी इस फोटो को अब तक करीब 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने शशि थरूर की शेक्सपियर फोटो को रि—ट्विट भी किया है।

इस फोटो को शेयर करते हुए थरूर ने ट्वीट किया, ‘आजकल जो वॉट्सऐप पर सबसे प्रशंसनीय तस्वीर घूम रही है- हैरान हूं कि किसी ने मुझे शेक्सपियर के रूप में दिखाने के बारे में सोचा। जिसने भी यह किया, उसका आभार। हालांकि, मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं।’ शशि थरूर भी अपनी अग्रेंजी लेखनी को लेकर बहुत प्रसिद्ध हैं इसलिए बहुत से लोग इस रूपांतरण को परफेक्ट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने शशि के बिना मूछों वाले लुक को लेकर ट्रोल किया है। लोगों ने लिखा कि शेक्सपियर की तो मूछें थी और बिना मूछों के आप इसमें शेक्सपियरुदृीन नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर शशि इसके बाद जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोग अब उनकी कई फनी इमेज भी ट्विट कर रहे हैं।

 

 

COMMENT